आज अलग-अलग सड़क हादसों में तीन व्यक्तियों की हुई मौत, वहीं एक मृतक की अभी नहीं हो पाई शिनाख्‍त – 24×7 Khabre Fatafat

0
29

अलग-अलग सड़क हादसों में आज तीन व्यक्तियों की मौत हो गई है। एक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई, जबकि दो युवक मुजफ्फरनगर (उत्‍तर प्रदेश) के रहने वाले हैं।

पुलिस के मुताबिक, आज मंगलवार को नारसन क्षेत्र के उजाला फैक्ट्री के समीप सुबह चार बजे दो कारों की आपस में भिड़ंत हो गई। इसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

वहीं दूसरी ओर, नारसन कस्बे में सोमवार की देर रात बाइक सवार दो युवक मुजफ्फरनगर की ओर से हरिद्वार जा रहे थे। इस दौरान झबरेड़ा मोड से एक ट्रैक्टर ट्राली गलत दिशा से आ रही थी। इस कारण बाइक सवार दोनों युवक ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गए।

गंभीर हालत में घायलों को रुड़की के सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान जितेंद्र (38 वर्ष) पुत्र मदन सिंह मोहल्ला कुकड़ा जिला मुजफ्फरनगर (उत्‍तर प्रदेश) और बलिंदर (42 वर्ष) पुत्र हुकम सिंह निवासी तालेड़ा जानसठ जिला मुजफ्फरनगर (उत्‍तर प्रदेश) के रूप में हुई है। वहीं, पुलिस ने इस मामले में ट्रैक्टर चालक नजर मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया है। अभी तक किसी ने घटना की तहरीर पुलिस को नहीं दी है।

मसूरी : ब्रेक फेल होने से कार सड़क पर पलटी

मसूरी से देहरादून जाते हुए वाइनवर्ग एलन स्कूल के समीप एक कार के ब्रेक फेल हो गए, जिससे कार पहाड़ से टकराकर सड़क पर पलट गई और बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।

पुलिस के अनुसार, अमित व प्रसाद निवासी शिमला बाईपास देहरादून कार से देहरादून की ओर जा रहे थे।

वाइनबर्ग एलेन स्कूल के निकट उनकी कार के ब्रेक फेल हो गए और जिससे कार दीवार से टकराकर सड़क पर पलट गई। चालक को मामूली चोट आई हैं, जिसे आपातकालीन सेवा 108 की मदद से अस्पताल भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here