न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Mon, 23 May 2022 05:40 PM IST
सार
जोधपुर में धर्मांतरण का प्रयास करवाने के आरोप में एक दंपती को गिरफ्तार किया गया है।

जोधपुर में धर्मांतरण का प्रयास
– फोटो : Social Media
ख़बर सुनें
विस्तार
जोधपुर के कुड़ी भगतासनी क्षेत्र में धर्मांतरण करने के प्रयास का मामला सामने आया है। मामले के विरोध में रविवार की रात हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया। शिकायत के बाद एक दंपती को गिरफ्तार किया गया है।
हिंदू संगठन के प्रदर्शन की सूचना मिलने पर बोरोनाडा एसीपी जयप्रकाश अटल मौके पर पहुंचे और लोगों से समझाइश कर उन्हें शांत करवाया। थानाधिकारी सुमेरदान ने बताया कि किसी धर्म विशेष के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने और धर्मांतरण को लेकर रिपोर्ट दी गई थी।
जानकारी के अनुसार कुड़ी भगतासनी के सेक्टर दो गांधी गृह में रहने वाले बिहार के एक परिवार को कई दिनों से कुछ लोग धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित कर रहे थे। रविवार रात को उनके घर उन लोगों ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया और धर्मांतरण की कोशिश शुरू की। जैसे ही इसकी सूचना आसपास के लोगों को मिली, वो मौके पर जमा हो गए। लोगों ने विरोध शुरू कर दिया।
स्थानीय लोगों ने भावनाओं को ठेस पहुंचाने और धर्मांतरण को लेकर कुड़ी भगतासिनी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसके बाद मूल रूप से तमिलनाडू के रहने वाले दंपती को गिरफ्तार किया गया है।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















