कार्तिक आर्यन-कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया कमाल, पहले हफ्ते ही कर छप्परफाड़ कमाई  – 24×7 Khabre Fatafat

0
82

Bhool Bhulaiyaa 2 Box Office Collection: कार्तिक आर्यन की हाल ही में फिल्म रिलीज हुई है ‘भूल भुलैया 2’ (Bhool Bhulaiyaa 2) हाल ही में रिलीज हुई है. इस फिल्म ने लोगों का दिल जीत लिया है. इस फिल्म की लगातार बंपर कमाई हो रही है और ये फिल्म सफलता के आंकड़े छू रही है. इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ (Bhool Bhulaiyaa 2) ने कमाई के मामले में बॉलीवुड की दूसरी फिल्मों को कहीं पीछे छोड़ दिया है.

कार्तिक की फिल्म ने किया कमाल

कार्तिक और कियारा स्टारर ‘भूल भुलैया 2’ (Bhool Bhulaiyaa 2) साल की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है. शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.  वीकेंड पर फिल्म के कलेक्शन में जबरदस्त उछाल देखने को मिला. बॉक्सऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के तीन दिनों में ही फिल्म ने 50 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है.

50 करोड़ के पार की कमाई

शुरुआती अनुमानों की मानें तो, रविवार को ‘भूल भुलैया 2’ (Bhool Bhulaiyaa 2) ने लगभग 22 से 23 करोड़ का कलेक्शन किया था. जिसके बाद घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म द्वारा की गई कुल कमाई 54 से 55 करोड़ रुपए पहुंच गई है. रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि फिल्म को पश्चिम बंगाल में भी काफी पसंद किया जा रहा है. कहा जाता है कि पश्चिम बंगाल में कॉमेडी फिल्मों को उतनी उत्सुकता से नहीं देखा जाता, कार्तिक आर्यन की फिल्म ने भी यहां कम प्रदर्शन किया है. लेकिन हॉरर फैक्टर होने की वजह से दर्शक फिल्म को देखने के लिए थिएटर्स में पहुंच रहे हैं. 

‘धाकड़’ का बुरा हाल

आपको बता दें कि फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ (Bhool Bhulaiyaa 2) की टक्कर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ से है. एक तरह जहां कार्तिक की फिल्म ने 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है तो वहीं धाकड़ ने अब तक सिर्फ 2.25 करोड़ ही कमाए हैं. इन दोनों फिल्मों की कमाई को देखकर इस बात का अंदाजा लगाना साफ है कि कंगना की फिल्म ने कार्ति की मूवी के आगे घुटने टेक दिए. 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here