सिद्धार्थनगर में सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मृत्‍य पर पीएम मोदी और सीएम योगी ने जताया दुख…. – 24×7 Khabre Fatafat

0
23

 सिद्धार्थनगर में सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मृत्‍य पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ‍ ने दुख जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर ल‍िखा क‍ि ‘उत्‍तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में हुआ सड़क हादसा अत्‍यंत पीड़ादायक है।

पीएम ने की घायलों के स्‍वस्‍थ होने की कामना

पीएम ने ल‍िखा क‍ि मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परजिनों के साथ हैं। ईश्‍वर उन्‍हें इस अपार दुख को सहने की शक्‍त‍ि प्रदान करे। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्‍वस्‍थ होने की कामना करता हूं।’

jagran

सीएम ने कहा, घायलों को बेहतर इलाज हो

मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने भी घटना पर शोक जताया है। ट्वीट कर सीएम ने कहा क‍ि ‘सिद्धार्थनगर में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दु:खद व हृदयविदारक है। प्रभु श्री राम दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।’

jagran

मुख्‍यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं

सांसद व व‍िधायक ने भी जताया शोक :  घटना को लेकर सांसद जगदम्बिका पाल, शोहरतगढ़ के विधायक विनय वर्मा और कपिलवस्तु के विधायक श्याम धनी राही ने मृतकों के पति शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने पीड़ित स्वजन को हर तरह का मदद का आश्वासन दिया है।

यह घटना

सिद्धार्थनगर के महला गांव से शनिवार को बारात शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के महुअवा गांव गई हुई थी। देर रात बारात से एक बोलेरो में ड्राइवर समेत 11 लोग भोजन कर घर लौट रहे थे। अभी वह जोगिया थाना क्षेत्र के कटया गांव के पास पहुंचे ही थे कि बोलेरो सड़क के किनारे खड़ी ट्रेलर में घुस गई। घटना में महला गांव निवासी 10 वर्षीय सचिन पाल पुत्र कृपानाथ पाल, 35 वर्षीय मुकेश पाल पुत्र विभूती पाल, 26 वर्षीय लाला पासवान, 18 वर्षीय शिवसागर यादव पुत्र प्रभु यादव, 19 वर्षीय रवि पासवान पुत्र राजाराम, 25 वर्षीय पिंटू गुप्त पुत्र शिवपूजन गुप्त, व चिल्हिया थाना क्षेत्र के खम्हरिया गांव निवासी गौरव मौर्य पुत्र राम सहाय की मौत हो गई।

इनका चल रहा है इलाज

महला गांव निवासी 48 वर्षीय राम भरत पासवान उर्फ शिव पुत्र तिलक राम पासवान,40 वर्षीय सुरेश उर्फ चीनक पुत्र पून्नू लाल पासवान, 18 वर्षीय विक्की पासवान पुत्र अमर पासवान, 20 वर्षीय शुभम पुत्र कल्लू गौंड़ घायल हो गए। पुलिस ने चारों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने राम भरत व सुरेश उर्फ चीनक की हालत गंभीर देख बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहीं विक्की व शुभम का इलाज सिद्धार्थनगर मेडिकल कालेज में चल रहा है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here