न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Sat, 21 May 2022 05:54 PM IST
सार
गोविंद सिंह डोटासरा ने सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा ने राजनाथ सिंह और वसुंधरा राजे के बेटे को टिकट दिया और पीएम वंशवाद की बात कर रहे हैं।
ख़बर सुनें
विस्तार
जयपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर परिवारवाद की राजनीति को ही प्रमुखता देने का आरोप लगाया था। प्रधानमंत्री के बयान पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि हमारे रिजेक्ट किए हुए नेता कांग्रेस में थे, तो वंशवाद की परिभाषा में आ रहे थे। अब वे वहां जाकर खरा सोना हो गए। उनपर वंशवाद का आरोप खत्म हो गया।
डोटासरा ने भाजपा पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री वंशवाद की बात बोल रहे हैं। भाजपा में दीप्ति महेश्वरी को टिकट किसने दिया। वसुंधरा राजे और उनके बेटे को टिकट किसने दिया। राजनाथ सिंह के बेटे को टिकट किसने दिया। इन सबके बाद भी पीएम मोदी वंशवाद और परिवारवाद की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में फर्क है। भाजपा देश के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए ऐसी बातें कर रही है।
उन्होंने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया जब कांग्रेस में थे, तब भाजपा वंशवाद का उदाहरण देती थी। अब भाजपा में शामिल होते ही वे ठीक हो गए। सुनील जाखड़ जब तक कांग्रेस में थे, तब तक तो वंशवाद की परिभाषा में आ रहे थे और अब उनके यहां चले गए तो वंशवाद की परिभाषा खत्म हो गई। अभी उपचुनाव में ही दिप्ती माहेश्वरी को टिकट दिया था, कन्हैया कुमार को टिकट क्यों नहीं दिया क्योंकि वे वसुंधरा राजे के आदमी थे।
डोटासरा ने कहा कि दो साल बाद भाजपा का पता नहीं चलेगा। इनकी कोई विचारधारा नहीं है। भाजपा के पास कोई विजन ही नहीं है। राहुल गांधी ने तो हमेशा कहा कि यूथ लीडरशिप को आगे लाना चाहिए। कांग्रेस पार्टी ने 50 फीसदी सीडब्ल्यूसी से लेकर नीचे तक शामिल कराने का फैसला लिया है। ऐसा फैसला कोई ले नहीं सकता।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















