चेहरे को चमकदार और जवां बनाने के लिए इस चीज का करें इस्तेमाल – 24×7 Khabre Fatafat

0
27

रोज सुबह उठने के बाद हम सभी अपना चेहरा साफ करते हैं, हालाँकि ऐसा करने के बाद भी परमानेंट ग्लो सभी को नहीं मिल पाता। ऐसे में सभी के मन में सवाल होता है कि ऐसा क्या किया जाए कि सुबह चेहरा धोते ही आपकी स्किन ग्लो करने लगे। जी हाँ, और अगर आपके मन में भी यह सवाल है तो आप ये उपाय आजमा सकते हैं। जी दरअसल अगर आप फिटकरी के पानी से चेहरे को साफ करते हैं, तो चेहरा बेदाग और चमकदार होने के साथ ही जवां-जवां नजर आएगा। आइए जानते हैं कैसे बनाना है फिटकरी पानी।

कैसे बनाए फिटकरी पानी- सबसे पहले आपको एक ब्लॉक फिटकरी लेना है। उसके बाद एक बड़ा बाउल पानी लेना है। उसके बाद फिटकरी के ब्लॉक को पानी में 2 घंटे तक डिप करके रखें। अब इसमें टी-ट्री ऑयल मिक्‍स करें। इसके बाद आप इस पानी में सादा पानी भी मिलाएं। अब सुबह उठने के तुरंत बाद इससे चेहरे को साफ करें।

इन बातों का रखें ख्याल- अगर त्वचा सेंसिटिव है तो चेहरे पर फिटकरी का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। इसके अलावा जिन लोगों की ड्राई स्किन है वे हफ्ते में केवल एक बार ही फिटकरी के पानी से चेहरा धोएं। इसी के साथ जिन लोगों की स्किन बहुत ऑयली है वे हफ्ते में 3 बार चेहरे को इस पानी से वॉश करें।

फिटकरी पानी से चेहरा धोने के लाभ-
* अगर आप फिटकरी के पानी से चेहरा धोते हैं तो इसमें पाया जाने वाला विटामिन-सी चेहरे पर पिगमेंटेशन की समस्या काफी हद तक कम कर देता है।
* एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होने के चलते फिटकरी त्वचा की सूजन को कम करती है।
* चेहरे पर मौजूद पिंपल और सूजन को हटाने के लिए फिटकरी का पानी सही है।
* स्किन टैनिंग की समस्या में भी फिटकरी का पानी अच्छा है।
* फिटकरी का पानी त्वचा का अतिरिक्त ऑयल भी कंट्रोल करता है और स्किन पर ग्लो आता है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here