Rajasthan News: नड्डा ने कांग्रेस नेता पायलट पर चुटकी ली, कहा- अभी वेटिंग में है, टिकट कंफर्म नहीं हुआ है

0
27

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Sat, 21 May 2022 12:48 PM IST

सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस नेता सचिन पायलट पर चुटकी ली और कहा कि उनका टिकट वेटिंग में है। कंफर्म नहीं हुआ है। उनका इशारा अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच छिड़े कुर्सी युद्ध को लेकर था। 

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा
– फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

विस्तार

राजस्थान कांग्रेस में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और मंत्री सचिन पायलट के बीच घमासान पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि सचिन पायलट का टिकट वेटिंग में है। कंफर्म नहीं हुआ है। उन्होंने राष्ट्रपति चुनावों पर भी कह दिया कि हमने तो उम्मीदवार तय कर लिया है। सरप्राइज तो मीडिया के लिए होगा। 


नड्डा ने भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने जयपुर में थे। उन्होंने इस दौरान पत्रकारों से अनौपचारिक चर्चा की। उन्होंने कहा कि राजस्थान में अगले साल होने वाले चुनावों में भाजपा की ही सरकार बनेगी। चेहरा हमने तय कर लिया है, बस आपको नहीं बताया है। सही समय आने पर मुख्यमंत्री के चेहरे का नाम भी साफ हो जाएगा। सबको पता चल जाएगा कि हम किसे प्रोजेक्ट कर रहे हैं। उन्होंने संकेतों में यह भी साफ कर दिया कि बात सरकार की हो या संगठन की, पदाधिकारियों के नाम तय हैं। सही समय पर उन्हें सामने लाया जाएगा। वहीं, राज्यसभा चुनावों के मसले पर कहा कि अभी चर्चाओं का दौर चल रहा है। फाइनल लिस्ट होते ही जारी की जाएगी। 


महिलाओं को आरक्षण देने के मसले पर उन्होंने सीधे-सीधे कह दिया कि संगठन में हम महिलाओं को 33% आरक्षण दे रहे हैं। जहां तक टिकट का सवाल है तो वह जीतने वाले उम्मीदवारों को ही देते हैं। अगर उम्मीदवार जीत सकता है तो टिकट जरूर मिलेगा। सिर्फ आरक्षण की शर्त को पूरा करना चुनाव में कैसे संभव होगा?

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here