अमेरिका की महिला एथलीट लोलो जोंस शादी से पहले सेक्स नहीं करने की बात पर हुई ट्रोल – 24×7 Khabre Fatafat

0
53

अमेरिका की 39 साल की महिला एथलीट लोलो जोंस ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है. लोलो जोंस का कहना है कि लोग उन्हें शादी से पहले सेक्स नहीं करने की बात पर ट्रोल कर रहे हैं. लोलो जोन्स ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी आपबीती बताई है.

शादी से पहले सेक्स नहीं करने की बात पर ट्रोल हो रही ये महिला एथलीट

लोलो जोंस ने खुलासा किया कि उन्होंने शादी से पहले सेक्स नहीं करने का फैसला किया है और उनके इस फैसले के लिए उन्हें ट्रोल किया जा रहा है. बता दें कि लोलो जोंस अमेरिका की स्टार महिला एथलीट हैं और वह 60 मीटर और 100 मीटर हर्डल रेस में माहिर हैं.

इंस्टाग्राम पर बताई आपबीती

लोलो जोंस ने फैंस को बताया कि एक शख्स को उन्होंने 8 महीने तक बात करने के बाद ब्लॉक कर दिया है. लोलो जोंस ने कहा, ‘मैंने उस शख्स को ब्लॉक कर दिया, जो मुझसे पिछले 8 महीने से बातचीत कर रहा था.

भगवान से अच्छे पति की मांग कर रही हूं

लोलो जोंस ने कहा, ‘वह शख्स मुझे कई तरह के सिग्नल दे रहा था, जैसे शादी और बच्चे आदि. हालांकि वह कभी भी मुझसे मिलने के लिए टाइम नहीं निकालता है. वह सिर्फ मुझे एक दोस्त की जोन में रखता है. मैं भगवान से लगातार एक अच्छे पति की मांग कर रही हूं.’

शादी की चाहत बढ़ती जा रही है

लोलो जोंस ने कहा, ‘साल दर साल मेरे अंदर शादी की चाहत बढ़ती जा रही है और मैं चाहती हूं कि मेरा भी परिवार हो. लेकिन मेरा दिल टूटता रहा है. कुछ पुरुष मुझे छेड़ते हैं कि मैं शादी से पहले सेक्स नहीं करने वाली लड़की हूं और बूढ़ी हो रही हूं.’

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here