बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए इन चीजों को खाने में करें शामिल – 24×7 Khabre Fatafat

0
39

हमारी इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत होना बहुत जरुरी है क्योंकि अगर यह मजबूत हो तो हम रोगों की चपेट में नहीं आते। इस लिस्ट में बच्चे भी शामिल है क्योंकि बच्चों की इम्यूनिटी मज़बूत होना बड़ी समस्या बन जाता है। ऐसे में इसके लिए उन्हें पोषक तत्वों से भरपूर डाइट देना जरुरी है। जी हाँ, आप बच्चों की डाइट में ऐसे फल सब्जियां शामिल करें जिससे इम्यूनिटी मजबूत बन सके। आज हम उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको बच्चों को देनी चाहिए ताकि उनकी इम्यूनिटी मजबूत हो।

ब्रोकोली- ब्रोकोली में कई तरह के पोषक तत्त्व पाएं जाते है। जी दरअसल ब्रोकली विटामिन सी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करती है। ब्रोकली से बच्चों की इम्यूनिटी मज़बूत हो जाएगी।

पालक- पालक हर एक बीमारी का खत्म करता है। जी हाँ और स्किन ग्लो करवाता है और पेट के लिए भी फायदेमंद है। पालक में कई तरह के पोषक तत्त्व जैसे विटामिन सी, ई, एंटीऑक्सीडेंट, आयरन, कैरोटिनॉइड अन्य तत्व पाएं जाते हैं, जो बच्चों की सेहत के लिए बहुत ज्यादा जरुरी है। पालक की दाल से लेकर सब्जी तक आप बच्चों को दे सकते हैं।

हल्दी- आज के समय में हल्दी का उपयोग सारी सब्जियों में किया जाता है, जो एक तरह से बहुत अच्छी बात है। जी दरअसल हल्दी में ऐसे गुण पाएं जाते हैं जो इम्यूनिटी बढ़ाने में शरीर की मदद करते हैं इसलिए ऐसा कहा जाता है सब्जियों में अधिक से अधिक हल्दी पाउडर का इस्तेमाल करना चाहिए ताकि इम्यूनिटी मज़बूत रहे।

अदरक और लहसुन- अदरक में एंटी-इन्फ्लैमटोरी एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाएं जाते हैं, ऐसे में यह सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। वहीं दूसरी ओर लहसुन में कुछ ऐसे तत्त्व पाएं जाते है जो सर्दी को रोकते है। आप पालक आलू में थोड़ा सा लहसुन डालकर बच्चों को सब्जी खिलाएं। इसी के साथ सब्जियों में अदरक डाले।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here