मुंबई को हराकर हैदराबाद के हौसले बुलंद, जानें किस टीम के खाते में हैं कितने अंक – 24×7 Khabre Fatafat

0
18

नई दिल्ली, इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में लगभग सभी टीमों ने 13 मैच खेल लिए हैं। 10 टीमों के बीच चल रही एक ट्राफी पाने की जंग अब धीरे धीरे और भी रोमांचक हो रही है। अब टाप चार की तस्वीर थोड़ी थोड़ी साफ होती नजर आ रही है। गुजरात, लखनऊ और राजस्थान की टीमें टाप 4 में बनी हुई है।

गुजरात की टीम 20 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल के टाप पर है। इस सीजन में वो प्लेआफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। दूसरे नंबर पर 16 अंकों के साथ राजस्थान की टीम है। नेट रन रेट के आधार पर लखनऊ की टीम तीसरे नंबर पर खिसक गई है। दिल्ली ने पंजाब को 17 रनों से हराकर पहली बार टाप चार में एंट्री मारी है और अपने प्लेआफ की उम्मीदों को और मजबूत किया है। 

5वें नंबर पर रायल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम है जिसके पास फिलहाल 14 अंक है और अभी उसे एक और मैच खेलना है। उस मैच में उसे बड़ी जीत की दरकार होगी। छठे नंबर पर कोलकाता की टीम है जो लगभग प्लेआफ की रेस से बाहर हो चुकी है फिलहाल उसके पास 12 अंक हैं। लगातार 2 हार के बाद पंजाब की टीम 7वें नंबर पर खिसक गई है। फिलहाल टीम के पास 13 मैचों में 12 अंक हैं। 

jagran

लगातर 5 हार झेलकर सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई के खिलाफ जीत तो दर्ज की लेकिन बावजूद इसके वो 8वें नंबर पर ही है। 

9वें और 10वें नंबर पर क्रमश: चेन्नई और मुंबई की टीमें हैं। चेन्नई 13 मैचों में 4 जीत के साथ 8 अंक लेकर 9वें नंबर पर जबकि मुंबई की टीम 13 मैचों में 6 अंकों के साथ 10वें नंबर पर है। पहली बार ऐसा हुआ है कि प्लेआफ में चेन्नई और मुंबई की टीमें नहीं हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here