मलयाली एक्ट्रेस शेरिन सेलिन मैथ्यू ने दोस्त के साथ वीडियो कॉल पर बात करते हुए किया सुसाइड – 24×7 Khabre Fatafat

0
31

बीते दिनों से बहुत सी अदाकाराओं के निधन की खबरें सामने आ रही हैं. हाल ही में कन्नड़ एक्ट्रेस चेतना राज की सर्जरी के दौरान मौत हो गई. अब खबर आ रही है कि एक और साउथ इंडियन सिनेमा की एक्ट्रेस का निधन हो गया. केरल के एर्नाकुलम जिले के कोच्चि इलाके में रहने वाली ट्रांसवुमन मॉडल अपने किराए के अपार्टमेंट में मृत पाई गईं.

एक्ट्रेस को बचा ना सकी पुलिस

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मलयाली एक्ट्रेस शेरिन सेलिन मैथ्यू अपने दोस्त के साथ वीडियो कॉल पर बात कर रही थीं. 26 वर्षीय अभिनेत्री जिस शख्स के साथ वीडियो चैट कर रही थीं, उसी शख्स ने पुलिस अधिकारियों को शेरिन के इस कदम की जानकारी दी. लेकिन पुलिस अधिकारियों द्वारा एक्ट्रेस को बचाया ना जा सका, क्योंकि वो जबतक घर पहुंचे शेरिन पंखे से लटकर आत्महत्या कर चुकी थीं.

डिप्रेशन से जूझ रही थीं शेरिन

पुलिस अधिकारियों ने शेरिन की मौत के बाद बताया है कि एक्ट्रेस के करीबी लोगों ने इस बात की जानकारी दी है कि अभिनेत्री डिप्रेशन का शिकार थीं. पिछले कुछ दिनों से वो काफी उदास महसूस कर रही थीं. पुलिस घटना के संबंध में शेरिन के करीबी दोस्तों का बयान दर्ज कर रही है. जांच प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को कलामास्सेरी मेडिकल कॉलेज में ट्रांसफर कर दिया जाएगा. आपको बता दें, शेरिन ने कुछ मलयालम फिल्मों में अभिनय किया था और मॉडलिंग की दुनिया मे काफी एक्टिव थीं. कोच्चि में पिछले एक साल में ट्रांसजेंडर द्वारा आत्महत्या का यह पांचवां मामला है.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here