उत्‍तर कोरिया में कोरोना महामारी मचा रही कोहराम ,14.83 लाख के पार कोरोना संक्रमित,किम के आदेश के बाद सड़कों पर उतरी सेना – 24×7 Khabre Fatafat

0
35

उत्‍तर कोरिया में कोरोना महामारी का विस्‍तार लगातार जारी है। उत्‍तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी केसीएनए के मुतािबक बीते 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना संक्रमण के 269510 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना के 170460 मरीज सही भी हुए हैं और छह मौत भी दर्ज की गई हैं। स्‍टेट इमरजेंसी एपीडेमिक प्रिवेंंशन हैडक्‍वार्टर से मिली जानकारी के मुताबिक देश में अब 1483060 कोरोना संक्रमित मरीज हैं। अब तक देशभर में 819090 मरीज ठीक हो चुके हैं और 663910 मरीजों का इलाज अस्‍पताल में चल रहा है।

उत्‍तर कोरिया में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने कहा है कि वो उत्‍तर कोरिया को इस महामारी से बाहर लाने के लिए हर संभव मदद करने को तैयार है। बता दें कि देश में सामने आ रहे कोरोना के मामले अधिकतर ओमिक्रान वेरिएंट से संबंधित हैं। बता दें कि कोरोना महामारी के मद्देनजर राष्‍ट्र प्रमुख किम जोंग उन ने वर्कर्स पार्टी की एक अहम बैठक बुलाई थी। इसमें सभी अधिकारियों और मंत्रियों को कोरोना महामारी की रोकथाम करने के लिए कड़े कदम उठाने को कहा गया था। उन्‍होंने साफ किया था कि इसमें किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्‍त नहीं किया जाएगा। 

किम ने सेना को आदेश दिया है कि वो ये सुनिश्चित करे कि देशभर में दवाओं की सप्‍लाई निर्बाध रूप से हो। उनके इस आदेश के बाद सेना सड़कों पर उतर आई है और आदेश का पालन कर रही है। किम जोंग उन ने खुद भी रविवार को कई जगहों का दौरा किया था देश में दवाओं की स्थिति का जायजा लिया था। उन्‍होंने अपने मंत्रियों को कहा है कि इसकी रोकथाम के लिए जितने सख्‍त कदम हों उठाए जाएं। 

समाचार एजेंसी एपी की खबर में कहा गया है कि किम ने दवाओं की सप्‍लाई की सुस्‍त रफ्तार पर नाराजगी जताई है। खबर में ये भी कहा गया है कि देश में कोरोना को टेस्‍ट करने वाली किट और दूसरे इक्‍यूपमेंट्स की भी जबरदस्‍त कमी है।  दक्षिण कोरिया की कोरिया यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर नाम संग वुक का कहना है कि उत्‍तर कोरिया में हो रही कोरोना से मौतों को भी छिपाया जा रहा है और कई मौतों को प्राकृतिक मौत बताया गया है। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here