Bikaner Road Accident: सवारियों से भरी बस और ट्रक में भीषण टक्कर, दो की मौत, 21 घायल 

0
33

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Tue, 17 May 2022 11:44 AM IST

सार

बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सड़क हादसे में बस चलाक सावंत सिंह और खलासी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

विस्तार

राजस्थान में सड़क दुर्घटना बढ़ गई हैं। हर रोज तेज रफ्तार के कारण लोगों की जान जा रही है। अब बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में मंगलवार की सुबह भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं 21 लोग घायल हो गए। 


जानकारी के अनुसार जयपुर से बीकानेर के रूट पर चलने वाली एक निजी ट्रैवल्स की बस बीकानेर आ रही थी। इस दौरान करीब सुबह साढ़े चार बजे श्रीडूंगरगढ़ की ओर जा रहे ट्रक की बस से भिड़ंत हो गई। हादसे में बस चालक सांवत सिंह और ट्रक के खलासी 30 वर्षीय श्याह मोहम्मद पुत्र अमीर खान निवासी बासनपीर जैसलमेर की मौत हो गई। वहीं बस में सवार यात्री गंभीर घायल हो गए। इस भीषण हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया।


हादसे में करीब 21 लोग घायल हुए हैं। घायलों को श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल भेजा गया, जहां से करीब 15 लोगों को तत्काल बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं बाकी घायलों का श्रीडूंगरगढ़ में इलाज जारी है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here