Rajasthan: रीट के बाद राजस्थान कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर भी लीक, परीक्षा रद्द

0
38

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Tue, 17 May 2022 10:46 AM IST

सार

राजस्थान कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो गया। जिसके बाद परीक्षा निरस्त कर दी गई है। 14 मई को दूसरी पारी की परीक्षा दोबारा होगी।

राजस्थान भर्ती परीक्षा का पेपर लीक

राजस्थान भर्ती परीक्षा का पेपर लीक
– फोटो : Social Media

ख़बर सुनें

विस्तार

राजस्थान में रीट पेपर लीक का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ है कि एक और पेपर लीक हो गया। राजस्थान कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का 14 मई का दूसरी पारी का पेपर भी लीक हो गया। परीक्षा का पेपर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया गया। इस मामले में एसओजी ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।


राजस्थान डीजीपी एमएल लाठर ने बताया कि जयपुर के झोटवाड़ा स्थित परीक्षा केंद्र के स्ट्रांग रूम से पेपर लीक किया गया है। झोटवाड़ा के एक निजी स्कूल में 14 मई को कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की दूसरी पारी का प्रश्न पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। जिसके बाद 14 मई को द्वितीय पारी कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा निरस्त कर दी गई है। परीक्षा की नवीन तिथि के संबंध में अलग से बताया जाएगा।

 

2.75 लाख अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा

जयपुर के दिवाकर पब्लिक स्कूल के केंद्र अधीक्षक की ओर से पेपर लीक होने की जानकारी सामने आई है। समय से पहले पेपर को खोले जाने के कारण पेपर को आउट माना गया है। 14 मई को द्वितीय पारी में करीब 2.75 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। अब 14 मई को द्वितीय पारी की परीक्षा निरस्त करके परीक्षा वापस करवाई जाएगी। 


झोटवाड़ा के एक निजी स्कूल में स्क्रीन शॉट वायरल होने के बाद एसओजी एक्शन में आई। जिसके बाद एसओजी के एडीजी अशोक राठौड़ खुद मौके पर पहुंचे और मामले की पड़ताल शुरू की। एसओजी ने मामला सही पाए जाने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। एसओजी के एडीजी अशोक राठौड़ के मुताबिक मामले में नौ लोगों को चिन्हित किया गया है। एसओजी लोगों से पूछताछ कर रही है कि आखिर किस तरह से पेपर बाहर आया।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here