न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 16 May 2022 08:29 PM IST
सार
मृतक मां, पत्नी और तीन बच्चों के साथ घर में रहता था। उसकी मां ने बताया कि रात को सभी खाना खाकर सो गए थे। सुबह उठे दो देखा कि बेटे का खून से लथपथ शव चारपाई पर पड़ा है।
ख़बर सुनें
विस्तार
दौसा के लालसोट में घर में सो रहे एक युवकी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई। मृतक को किसने और क्यों मारा इस बात का खुलासा अभी नहीं हो सका है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला चांदसेन ग्राम पंचायत के गुर्जर ढाणी का है। रविवार देर रात एक ओमप्रकाश गुर्जर (30) पुत्र रामजीलाल गुर्जर अपने घर में सो रहा था। इस दौरान किसी ने कुल्हाड़ी से गला काटकर उसकी हत्या कर दी। सूचना पर लालसोट पुलिस उपाधीक्षक सत्यनारायण यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। एफएसल की टीम ने हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी सहित घटनास्थल से अन्य सबूत जुटाए हैं।
सुबह चारपाई पर मिली लाश
ओमप्रकाश गुर्जर अपनी मां, पत्नी और तीन बच्चों के साथ घर में रहता था। उसकी मां कैला देवी ने बताया कि रात को सभी खाना खाकर सो गए थे। सुबह उठे दो देखा कि बेटे का खून से लथपथ शव चारपाई पर पड़ा हुआ था। किसी ने उसकी गला काटकर हत्या कर दी थी।
घर से ही उठाई थी कुल्हाड़ी
पुलिस उपाधीक्षक सत्यनारायण यादव ने बताया, सुबह आठ बजे गुर्जर ढाणी में एक युवक की हत्या की सूचना मिली। इसके बाद मौके पर पहुंचे। इस दौरान ओमप्रकाश गुर्जर का शव चारपाई पर पड़ा हुआ था। साथ ही पास में एक कुल्हाड़ी भी मिली है। आरोपियों ने हत्या के लिए मृतक के घर से ही कुल्हाड़ी उठाई थी। उन्होंने बताया कि रात्रि करीब दस से ग्यारह बजे के बीच युवक की हत्या की गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















