बुफेलो सुपरमार्किट के बाद टेक्‍सास और केलीफार्निया में हुई अंधाधुन गोलीबार,तीन लोगों की हुई मौत,कई लोग घायल – 24×7 Khabre Fatafat

0
22

अमेरिका के टेक्‍सास और केलीफार्निया में रविवार को हुई गोलीबारी की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। इन दोनों घटनाओं में कई लोगों के घायल होने की खबर है। केलीफार्निया के आरेंज काउंटी शेरिफ डिपार्टमेंट की तरफ से बताया गया है कि इस घटना को दक्षिणी केलीफार्निया के सिटी आफ लगूना वुड के एक चर्च में दोपहर को अंजाम दिया गया जिसमें एक व्‍यक्ति की मौत हो गई। वहीं, दूसरी घटना टेक्‍सास के नार्थ हैरिस काउंटी फ्ली मार्किट की है। इस घटना को ही रविवार दोपहर को ही अंजाम दिया गया।

पुलिस के मुताबिक इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्‍य घायल हैं। हैरिस काउंटी शेरिफ के मुताबिक कमांड स्‍टाफ ने इलाके की घेराबंदी कर रखी है। पुलिस के मुताबिक ये घटना उस समय हुई जब यहां पर काफी संख्‍या में लोग मौजूद थे। पुलिस ने बताया है कि अचानक दो गुटों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई जिसके बाद यहां पर भगदड़ मच गई। लोग खुद को बचाने के लिए भागने लगे। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। केलीफार्निया में हुई घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया है कि एक संद‍िग्‍ध को हिरासत में लिया गया है। घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। 

ये दोनों ही घटनाएं न्‍यूयार्क की बुफेला सुपरमार्किट में हुई गोलीबारी की घटना के एक दिन बाद हुई हैं। न्‍यूयार्क की घटना में करीब दस लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना पर अमेरिका के राष्‍ट्रपति जो बाइडन ने अफसोस जाहिर करते हुए इस तरह की घटनाओं पर लगाम की अपील की थी। उन्‍होंने न्‍यूयार्क के बुफेलो सुपरमार्किट में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्‍यक्‍त करते हुए कहा था कि सभी को मिलकर इस तरह की घटनाओं पर रोक लगानी चाहिए। बता दें कि अमेरिका का गन कल्‍चर हर वर्ष सैकड़ों लोगों की जान लेता है। मौजूदा वर्ष में ही अब तक अमेरिका में एक दर्जन से अधिक गोलीबारी की घटनाएं हो चुकी हैं। अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन ने बुफेलो मार्किट की घटना को डोमेस्टिक वायलेंस करार दिया था।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here