न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Mon, 16 May 2022 01:14 PM IST
सार
बीकानेर में सोमवार को हादसे में अनूपगढ़ एडीजे की मौत हो गई। वहीं एईएन सहित तीन लोग घायल हो गए।
ख़बर सुनें
विस्तार
बीकानेर के पूगल थाना क्षेत्र में एक बोलेरो और कार की टक्कर हो गई। हादसे में अनूपगढ़ एडीजे की मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हो गए।
दुर्घटना की सूचना पर जामसर थानाधिकारी पवन कुमार मौके पर पहुंचे। उनके बाद में पूगल पुलिस भी मौके पर पहुंची। दुर्घटना जामसर के समीप जालवाली मोड़ पर हुई। पुलिस के अनुसार अनूपगढ़ एडीजे सरोज चौधरी अपनी कार में थीं, उनकी कार की भिड़ंत एक बोलेरो गाड़ी से हो गई। बोलेरो एईएन शंकरलाल की बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार भिड़ंत इतनी तेज थी कि एडीजे सरोज चौधरी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं एईएन शंकरलाल और दोनों वाहनों के चालक गंभीर घायल हो गए। तीनों घायलों को पीबीएम रेफर कर दिया गया है।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















