नाश्ते में बनाए कटहल के पकोड़े…. – 24×7 Khabre Fatafat

0
65

अगर आप आज खाने के लिए कुछ स्पेशल बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो आप बना सकते हैं कटहल के पकोड़े. यह बनाने में आसान होते हैं और इन्हे घर में सभी के द्वारा पसंद किया जाएगा इतना हमे यकीन है. तो आइए जानते हैं कैसे बना सकते हैं  कटहल के पकोड़े.

कटहल के पकोड़े बनाने के लिए सामग्री-
कच्चा कटहल- 500 ग्राम
नमक- 1.5 छोटी चम्मच
हींग- ½ चुटकी
बेसन- 1 कप
चावल का आटा- ½ कप
हरी मिर्च- 2 बारीक कटी हुई
लाल मिर्च पाउडर- 1.5 छोटी चम्मच
धनिया पाउडर- 1.5 छोटी चम्मच
अमचूर पाउडर- ½ छोटी चम्मच
गरम मसाला- ½ छोटी चम्मच
अजवाइन- ½
तेल- तलने के लिए

कटहल के पकोड़े बनाने की विधि- सबसे पहले कटहल को छोटे छोटे पीस में काट लें और बीज के पीछे का भाग निकाल लें. इसके बाद कूकर में ½ कप पानी, ¾ चम्मच नमक और 1 चुटकी हींग डालकर कटा हुआ कटहल डालकर ढक्कन बंद कर आंच पर रख दें और एक सीटी आने दें. अब थोड़ी देर बाद कूकर का ढक्कन खोलकर इसे निकाल लीजिए और बचा हुआ पानी फेंक दीजिए. इसके बाद एक गहरे तले वाले पैन में कच्ची घानी तेल डालकर हल्की आंच पर गर्म करें. अब एक गहरे बर्तन में बेसन, चावल का आटा, स्वादानुसार नमक और अंदाज से थोड़ा सा पानी डालकर एक घोल बना लें. इसके बाद इस घोल में लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च , धनिया पाउडर, अमचूर, गरम मसाला और अजवाइन डालकर अच्छे से मिला लीजिए और इसमें 1 स्पून तेल भी डालकर मिलाएं. अब इस घोल में उबले हुए कटहल के टुकड़े डालकर मिला लें और हल्दी डालकर मिलाएं. लीजिए तैयार है क्रिस्पी पकौड़ा बनाने के लिए आपका घोल.

इस तरह बनेंगे क्रिस्पी पकौड़े- इसके लिए कढ़ाई में तेल डालकर अच्छे से गर्म कर लें इसके बाद पकौड़े के घोल को थोड़ा थोड़ा कर इस तेल में टपकाएं. अब मद्धम आंच पर पकौड़ों को गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें.  इसके बाद इन पकौड़ों को एक कागज़ लगी प्लेट पर निकाल लें ताकि अतिरिक्त तेल सोख ले.ऐसे ही सारे पकौड़ों को तल लीजिए और अब इन पकौड़ों को एक सर्विंग प्लेट में निकालकर टोमेटो केचप या धनिये और टमाटर की खट्टी चटनी के साथ सर्व करें.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here