प्रोजेक्टर पर चल रही फिल्म देखने गई बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला आया सामने, रातभर ढूंढते रहे स्‍वजन सुबह लड़खड़ाते पहुंची घर – 24×7 Khabre Fatafat

0
23

रात में गांव में प्रोजेक्टर पर चल रही फिल्म देखने गई बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना हरगांव थाने के एक गांव की है। बताया जा रहा है कि गांव में वैवाहिक कार्यक्रम था। शुक्रवार रात गांव में सड़क किनारे प्रोजेक्टर पर फिल्म चल रही थी। इसे देखने को बालिका गई थी।

देर रात जब वह घर नहीं लौटी तो दादी-बाबा उसे खोजने निकले। न मिलने पर बुजुर्ग दंपती निराश होकर घर लौट आए। फिर बालिका शनिवार सुबह आठ बजे लड़खड़ाते हुए बेहाशी हालत में घर पहुंची। दादी उसे देखते समझ गई कि पोती के साथ कुछ अनहोनी हुई है। बालिका की आयु दादी-बाबा ने 10 वर्ष बताई है। मामले की खबर बाबा ने पोती के ननिहाल में दी तो उसके मामा आ गए थे। फिर बालिका के दादी-बाबा व मामा दोपहर 1.05 बजे एंबुलेंस सीएचसी लेकर पहुंचे।

डा. रवि भार्गव ने उसका प्राथमिक उपचार कर थाने भेज दिया। थाने में प्रार्थना लेकर पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए। थाने से दारोगा जुगुल किशोर अवस्थी व महिला कांस्टेबल पीड़ित बालिका को सीएचसी लाए तो डा. रवि भार्गव ने उसे जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया। अपराह्न तीन बजे के दौरान सीओ सदर प्रवीण कुमार व थानाध्यक्ष ब्रजेश त्रिपाठी पीड़ित बालिका के गांव निकले थे।

बचपन में गुजर गई थी मां, पिता गैर जिले में करता है मजदूरी : पीड़ित बालिका की दादी ने बताया, उसका बेटा रायबरेली जिले में मजदूर करता है। पोती की मां बचपन में गुजर गई थी। पोती का लालन-पालन दादी-बाबा ही कर रहे हैं। बिटिया के पिता को खबर की गई है वह गांव लौट रहा है।

हरगांव के समाधान दिवस में थे एसपी : शनिवार को थाने में समाधान दिवस चल रहा था। एसपी आरपी सिंह हरगांव थाने में ही मौजूद थे। पीड़ित बालिका को जब उसके परिवारजन लेकर थाने पहुंचे तो उस समय एसपी नहीं थे।

एक व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा: एसपी पीआरओ नवनीत मिश्र ने बताया, बालिका कुछ कंफ्यूज है। बालिका ने घटना में एक व्यक्ति सूरज का नाम लिया है। जिसके विरुद्ध बाबा की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा लिखा गया है। बालिका को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here