रणथंभौर अभयारण्य: 12 साल की बाघिन टी-61 की मौत, ऊंची चट्टान से गिरने के कारण दम तोड़ने की आशंका 

0
21

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 13 May 2022 08:42 PM IST

सार

बाघिन टी-61 को जन्म के बाद पहली बार 2011 में देखा गया था। वह बाघिन लाडली और बाघ कुम्भा की बेटी थी। उसकी उम्र लगभग 12 साल थी।

ख़बर सुनें

सवाईमाधोपुर जिले के रणथंभौर अभयारण्य में शुक्रवार को टी 61 नामक बाघिन की मौत हो गई है।  जोन 7 से बाघिन का शव मिलने से वन्य विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना पर अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार बाघिन की मौत प्रथम दृष्टया किसी ऊंची चट्टान से गिरने के कारण हुई है। हालांकि, उसकी मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

अधिकारियों के अनुसार बाघिन टी-61 को जन्म के बाद पहली बार 2011 में देखा गया था। यह बाघिन टी-8 (लाडली) और बाघ टी-34 (कुम्भा) की बेटी थी। इसका टेरेटरी जोन सात और आठ में ही रही है। बाघिन की उम्र लगभग 12 साल थी। वह बाघ टी 58 के साथ में रहती थी। 

पीमए रिपोर्ट में सच आएगा सामने
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बाघिन की मौत ऊंची चट्टान से गिरने के कारण होना लग रहा है। हालांकि यह सिर्फ अनुमान है, पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत का सही कारण पता चल सकेगा। उन्होंने बताया कि उसका पीएम कर लिया गया है। एक दो दिन में रिपोर्ट भी आ जाएगी। 

विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here