ऐसे बनाए टूटी-फ्रूटी आइसक्रीम – 24×7 Khabre Fatafat

0
37

गर्मी के दिनों में सभी को आइसक्रीम खाना पसंद होता है। ऐसे में अगर आप भी आइसक्रीम खाना पसंद करते हैं तो आज ही अपने घर पर बना सकते हैं टूटी-फ्रूटी आइसक्रीम। यह बनाने में आसान है और खाने में तो यह सभी को पसंद आएगी। तो आइए जानते हैं कैसे बनाना है टूटी-फ्रूटी आइसक्रीम।

टूटी-फ्रूटी आइसक्रीम बनाने के लिए सामग्री-
दूध(Milk) -1/2 लीटर
कॉर्न फ्लोर(Corn Flour) -1 टेबल स्पून
GMS Powder -1 टेबल स्पून
CMC Powder – 1/4 टी स्पून
चॉकलेट एसेंस -1/4 टी स्पून 
मिक्स फ्रूट एसेंस -1/4 टी स्पून 
टूटी फ्रूटी -6 टेबल स्पून (लगभग)
क्रीम -1 कप 
ऑरेंज एंड रेड कलर – 1-1 पिंच 
चीनी (Sugar) – 8 टेबल स्पून या 1/2 कप

टूटी-फ्रूटी आइसक्रीम बनाने की विधि- सबसे पहले 1/2 लीटर दूध को दो बराबर हिस्सों में अलग कर लेंगे। तथा एक हिस्से को किसी मोटे तले के बर्तन में डालकर गैस पर मीडियम फ्लेम पर रख देंगे। वहीं दूसरे हिस्से के दूध को हल्का गर्म करके इस दूध में कॉर्न फ्लोर,GMS Powder, CMC Powder और 4 टेबल स्पून चीनी डालकर अच्छे से मिलाये ताकि दूध में कोई गांठ ना पड़े। अब इस पाउडर मिले दूध को भी उबल रहें दूध में मिला देंगे,और बची हुई चीनी भी डालकर अच्छे से चलाते हुए दूध को इतना उबालें की दूध गाढ़ा होकर चम्मच में लगने लगे। और जब दूध गाढ़ा हो जाये तो गैस को ऑफ़ कर देंगे तथा दूध को ठंडा कर लेंगे। तो लीजिये हमारा आइस क्रीम का बेस बनकर तैयार हैं। इसके बाद ठंडे हुए आइस क्रीम के बेस को एक एयर टाइट डिब्बे में डालकर फ्रीजर में जमकर सेट होने के लिए 2 से 3 घंटे के लिए छोड़ देंगे।

अब 3 घंटे बाद जमे हुए आइस क्रीम बेस को फ्रीजर से निकाल कर चेक करें आइस क्रीम बेस अच्छा टाइट जमा होना चाहिए। इसके बाद आइस क्रीम बेस को फ्रीजर से बाहर निकाल कर 15 से 20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ देंगे और 20 मिनट बाद एक बड़े बर्तन में दो टुकड़ो में काट कर डाल लेंगे। अब आइसक्रीम बेस को 10-12 मिनट फेंट लेंगे और इसके बाद 1 कप क्रीम या दूध की मलाई ,चॉकलेट एसेंस ,मिक्स फ्रूट एसेंस और रेड एंड ऑरेंज कलर डालकर इलेक्टिक हैंड ब्लेंडर से 10 मिनट तक फेंट लेंगे। अब अंत में 4 टेबल स्पून टूटी-फ्रूटी डालकर हलके हाथों से मिलाएं और एयर टाइट डिब्बे में डालकर आइस क्रीम के ऊपर से 2 टेबल स्पून टूटी-फ्रूटी को चारों तरफ छिड़क देंगे तथा न्यूज़पेपर या एलुमिनियम फॉयल लगाकर फ्रीजर में सेट होने के लिए 7 से 8 घंटों के लिए रख देंगे। लीजिये हमारी टूटी फ्रूटी आइस क्रीमबन कर तैयार हैं। 8 घंटे बाद हम टूटी फ्रूटी आइस क्रीम फ्रीजर से निकाल कर सर्व कर लेंगे।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here