अपने दो दिवसीय काशी यात्रा पर आज वाराणसी पहुंचे CM योगी, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा… – 24×7 Khabre Fatafat

0
14

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय काशी यात्रा पर आज वाराणसी पहुंचे। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ दोपहर में वाराणसी पहुंचे तो उनका पार्टी पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्‍वागत किया। मुख्‍यमंत्री हेलीकाप्‍टर से उतरने के बाद जंगमबाड़ी मठ में आयोजित वीर शैव सम्मेलन में बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल होने के लिए रवाना हो गए। जंगमबाड़ी मठ के आयोजन में शामिल होने के बाद मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ विकास कार्यों की समीक्षा में भी दोपहर दो बजे सर्किट हाउस में शामिल हुए। 

शुक्रवार की दोपहर संपूर्णानंद संस्‍कृत विवि के खेल मैदान में मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ हेलीकाप्‍टर से पहुंचे। इस दौरान उनका स्‍वागत करने के लिए पार्टी की ओर से पदाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के आगमन से पहले मार्ग के दोनों ओर आने जाने वाले लोगों को रोक दिया गया। वहीं रास्ता बंद होने से गर्मी से परेशान लोगों को काफी देर तक दुश्‍वारी झेलनी पड़ी। वहीं जंगमबाड़ी मठ में मुख्‍यमंत्री के आगमन को देखते हुए परिसर में सुरक्षा व्‍यवस्‍था कड़ी कर दी गई। जंगमबाड़ी मठ पहुंचने के बाद सीएम का औपचारिक स्‍वागत किया गया। इसके बाद मठ में दीप प्रज्वलित कर सीएम ने आयोजन की औपचारिक शुरुआत की गई। इस दौरान सीएम को मठ प्रशासन की ओर से प्रसाद व धार्मिक वस्‍तुएं भेंट की गईं।  

समीक्षा बैठक के बाद शाम छह बजे डीएवी पीजी कालेज में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत चौरी- चौरा कांड की 100 वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के साथ ही दशाश्वमेध प्लाजा समेत अन्य परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम कर अगले दिन सुबह यहां से प्रस्थान करेंगे। माना जा रहा है कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पीएम नरेन्‍द्र मोदी के वाराणसी के प्रस्‍तावित दौरे के पूर्व ही विकास के साथ पीएम के प्राथमिकता आधारित परियोजनाओं को लेकर मंथन भी करेंगे। इसके साथ ही लंबित चल रही परियोजनाओं को लेकर भी वह अधिकारियों से विचार विमर्श कर सकते हैं। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here