राजस्थान कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा: 19 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल, नकल रोकने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

0
23

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 13 May 2022 10:55 AM IST

सार

13 मई से शुरू हो रही कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 16 मई तक जारी रहेगी। इन चार दिनों में प्रतिदिन दो पालियों में कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा होगी। परीक्षा में राज्य के करीब 19 लाख अभ्यर्थी इस साल अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने पहुंचे अभ्यर्थी।

कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने पहुंचे अभ्यर्थी।
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

विस्तार

राजस्थान में शुक्रवार से चार दिवसीय कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा शुरू हो रही है। परीक्षा बिना किसी विवाद के संपन्न हो सके, इसके लिए राजस्थान पुलिस ने पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। राजस्थान एसओजी प्रत्येक जिले में पुलिस के साथ मिलकर संदिग्ध लोगों पर नजर रख रही है। ताकि अभ्यर्थियों को गुमराह करने और उन्हें ठगने का वाले लोगों को पकड़ा जा सके। पुलिस ने नकल रोकने के लिए भी व्यापक बंदोबस्त किए हैं। 

13 मई से शुरू हो रही भर्ती परीक्षा 16 मई तक जारी रहेगी। इन चार दिनों में प्रतिदिन दो पालियों में कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा होगी। परीक्षा में राज्य के करीब 19 लाख अभ्यर्थी इस साल अपना भाग्य आजमा रहे हैं। कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा को निर्विघ्न संपन्न कराना फिलहाल राजस्थान पुलिस के लिए एक चुनौती है। किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति न बने इसके लिए पुलिस के आला अधिकारी खुद व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।

अभ्यर्थियों को करना होगा कड़े नियमों का पालन 

परीक्षा केंद्रों  में नकल रोकने के लिए कड़े नियम बनाए गए हैं। अभ्यर्थियों को मोबाइल, पानी की बोतल, हाथों में मेहंदी, पेन, पारदर्शी मेटल के बटन, खाने का डिब्बा लाने की मनाही है। जींस पहन कर आने वाले विद्यार्थियों को मेटल बटन काटने के बाद परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा।

परीक्षा शुरू होने के आधा घंटे पहले तक मिलेगा प्रवेश

परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा में तैनात एसआई प्रह्लाद सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय से परीक्षा को लेकर जिस तरह के निर्देश जारी किए गए हैं उन तमाम निर्देशों की पालन करने के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश करने दिया जा रहा है। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले अभ्यर्थियों के प्रवेश को रोक दिया जाएगा, उसके बाद जो भी अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर पहुंचता है उसे अंदर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here