CM पुष्‍कर सिंह धामी ने कैबिनेट की बैठक में कई महत्‍वपूर्ण बिंदुओं पर की चर्चा…. – 24×7 Khabre Fatafat

0
29

Uttarakhand Cabinet Meet मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने कैबिनेट की बैठक में कई महत्‍वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। जिसमें कई बिंदुओं पर कैबिनेट की मुहर लगी। गुरुवार को आयोजित कैबिनेट में राज्‍य में अंत्योदय राशन कार्ड धारकों के लिए तीन गैस सिलिंडर मुफ्त दिए जाने का निर्णय लिया गया। इस योजना से एक लाख 84 हजार 142 परिवार लाभान्वित होंगे। सरकार पर प्रतिवर्ष 55 करोड़ का अतिरिक्त भार पड़ेगा।

  • कृत्रिम गर्भाधान करने वाले कर्मचारियों को पूर्व की भांति दिया जाएगा बजट
  • पहाड़ी क्षेत्रों में प्रति पशु 50 रुपये और मैदानी क्षेत्रों में 40 रुपये प्रति पशु मिलेगा धन
  • गेंहू खरीद पर किसानों को मिलेगा प्रति कुंतल 20 रुपये बोनस
  • केदारनाथ में स्थानीय व्यक्तियों को भवन उपलब्ध कराने को एक मंजिला भवन की दूसरी मंजिल को अनुमति
  • विधानसभा सत्रावसान को अनुमोदन
  • हरिद्वार में पंचायत चुनाव मामले में अगली कैबिनेट में होगा निर्णय।
This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here