पीएम मोदी थोड़ी देर में गुजरात के भरूच में आयोजित ‘उत्कर्ष समारोह’ को करेंगे संबोधित… – 24×7 Khabre Fatafat

0
19

पीएम मोदी (Narendra Modi) थोड़ी देर में गुजरात के भरूच में आयोजित ‘उत्कर्ष समारोह’ (Utkarsh Samaroh) को संबोधित करेंगे। मोदी इस कार्यक्रम में वर्चुअली हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी भी दी है। मोदी ने कहा कि 12 मई को सुबह साढ़े 10 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ‘उत्कर्ष समारोह’ कार्यक्रम को संबोधित करूंगा।

चार सरकारी योजनाओं ने हासिल किया 100 फीसदी लक्ष्य

बता दें कि भरुच में राज्य सरकार की चार प्रमुख योजनाओं में 100 प्रतिशत लक्ष्य पूरा होने पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इन योजनाओं के जरिए जरूरतमंद लोगों को समय पर वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। ये योजनाएं हैं- ‘गंगा स्वरूप आर्थिक सहायता योजना’, ‘इंदिरा गांधी वृद्ध सहाय योजना’, ‘निराधार वृद्ध आर्थिक सहायता योजना’ और ‘राष्ट्रीय कुटुम्ब सहाय योजना’।

1 जनवरी को शुरू हुआ था ‘उत्कर्ष पहल’ अभियान

लक्ष्य को हासिल करने के लिए भरूच के जिला प्रशासन ने इस साल 1 जनवरी से 31 मार्च तक ‘उत्कर्ष पहल’ अभियान चलाया था। इस अभियान का उद्देश्य विधवाओं, बुजुर्गों और निराश्रित नागरिकों को सहायता प्रदान करने वाली योजनाओं का पूर्ण कवरेज सुनिश्चित करना है। राज्य सरकार की चार योजनाओं के लिए जिले में 12,854 लाभार्थियों की पहचान की गई थी।

अभियान के दौरान, तालुका स्तर पर व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबरों की घोषणा की गई और उन लोगों के बारे में जानकारी इकट्ठा की गई जिन्हें योजना का लाभ नहीं मिल रहा था। इसके बाद जिले के नगर पालिका क्षेत्र के सभी ग्रामों और वार्डों में उत्कर्ष शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने वाले आवेदकों को मौके पर ही अनुमति दी गई।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here