राजस्थान: महेश जोशी बोले-मेरा बेटा दुष्कर्म जैसा कृत्य कर ही नहीं सकता, भाजपा ने मांगा इस्तीफा

0
34

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Wed, 11 May 2022 05:58 PM IST

सार

बेटे पर दुष्कर्म केस दर्ज होने के बाद महेश जोशी आरोपों से घिर गए हैं। भाजपा महिला मोर्चे की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल मिश्रा ने कहा कि जोशी अगर मंत्री पद पर रहते हैं तो वह जांच बाधित करेंगे।

महेश जोशी

महेश जोशी
– फोटो : Social Media

ख़बर सुनें

विस्तार

गहलोत सरकार में मंत्री महेश जोशी के बेटे पर दुष्कर्म के आरोप लगने के बाद भाजपा लगातार हमलावर है। इसी बीच महेश जोशी ने बयान दिया है कि मेरा बेटा दुष्कर्म जैसा कृत्य कर ही नहीं सकता है। 


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जलदाय मंत्री महेश जोशी ने कहा कि मेरे बेटे ने कभी मेरे मंत्री पद का दुरुपयोग नहीं किया है। पुलिस अपना काम कर रही है। सत्य सामने आएगा, मैं न्याय और सच के साथ हूं।


वहीं भाजपा महिला मोर्चे की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल मिश्रा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से जलदाय मंत्री महेश जोशी को बर्खास्त करने की मांग की है। मिश्रा ने कहा कि यदि जोशी अपने पद पर रहते हैं तो दिल्ली पुलिस को राजस्थान में साक्ष्य भी जुटाने नहीं देंगे। अब जब पीड़िता ने आरोपी रोहित के विरुद्ध मजिस्ट्रेट के समक्ष भी बयान दर्ज करवा दिए हैं, तब महेश जोशी को मंत्री पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।


सोनिया गांधी और प्रियंका पर उठाए सवाल

उन्होंने कहा कि समझ में नहीं आता कि कांग्रेस पार्टी उदयपुर में 13 से 15 मई के बीच किस बात का चिंतन कर रही है? यदि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को पार्टी की इतनी ही चिंता है तो सबसे पहले दुष्कर्म पीड़िता से मुलाकात कर उसे न्याय दिलवाएं। 


पुलिस पर लगाए आरोपी को बचाने के आरोप

पूजा कपिल मिश्रा ने कहा कि एक ओर मंत्री पुत्र दुष्कर्म जैसे कृत्य कर रहे हैं और दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी चिंतन शिविर लगा रही है। गंभीर बात है कि मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज हो जाने के बाद भी महेश जोशी को मंत्री पद पर बनाए रखा गया है। उत्तर प्रदेश में होने वाली घटनाओं में तो प्रियंका गांधी मौके पर पहुंच जाती है, जबकि कांग्रेस शासित राजस्थान में दुष्कर्म की शिकार महिला पत्रकार की कोई सुध नहीं ली जाती है। उल्टे पुलिस आरोपी को बचाने में जुटी हुई है। इससे कांग्रेस के चरित्र का पता चलता है।

मंत्री पुत्र मामले में बीजेपी और कांग्रेस का गठजोड़-बेनीवाल 

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संस्थापक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी महेश जोशी के बेटे के मामले में बयान दिया। बेनीवाल ने बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टी के नेताओं पर आरोप लगाए हैं। बेनीवाल ने कहा कि क्यों अब पूनिया, वसुंधरा राजे और राजेंद्र सिंह राठौड़ चुप हैं। कोई एक शब्द नहीं बोल रहा है। इनका आपसी गठजोड़ कांग्रेस के साथ है। 


आरएलपी संयोजक ने ट्वीट कर कहा कि जो नेता हर छोटी बात पर ट्वीट करते हैं, वो अब चुप क्यों हैं। इनके गठजोड़ की शुरुआत जयपुर जिला परिषद के चुनाव से हुई है, जहां बीजेपी ने अपना जिला प्रमुख बनाया और कांग्रेस का उप जिला प्रमुख बनाया। ये सब महेश जोशी के ही गठजोड़ से हुआ है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here