राजस्थान: छह जिलों में खनिजों का भंडार, वैध खनन से सरकार को 6800 करोड़ का मिल सकता है राजस्व 

0
22

सार

राजस्थान के जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर, अजमेर, बीकानेर और भीलवाड़ा के शहरी क्षेत्र में खंनिजों का भंडार है। यहां चेजा पत्थर, सेंड स्टोन, पीला चूना पत्थर, ग्रेनाइट, बाल क्ले, सिलिका सेंड, बजरी, ग्रेवल और आयरन के भंडार मौजूद हैं। 

ख़बर सुनें

राजस्थान के छह जिलों की 4615 हैक्टेयर क्षेत्र में खनिजों का भंडार है। यहां खनन करने से सरकार को 6800 करोड़ रुपये का राजस्व मिल सकता है। यह दावा अतिरिक्त मुख्य सचिन डॉ सुबोध अग्रवाल ने कियाद्ध वह मंगलवार को सचिवालय में नगरीय क्षेत्र में खनिजों के खनन, वन भूमि में डायवर्जन और बजरी से संबंधित बिन्दुओं पर समीक्षा बैठक ले रहे थे। 

बैठक के बाद उन्होंने कहा कि प्रदेश के छह जिलों के प्राधिकरण व नगर विकास न्यास की भूमि में 4615 हैक्टेयर क्षेत्र में 2 हजार 400 मिलियन टन से अधिक खनिज भंडारों को चिन्हित कर उनका आंकलन किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में वैध खनन के लिए नगरीय विकास विभाग से आवश्यक अनुमति जारी कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। अनुमान के तौर पर इन भंडारों में वैध खनन से सरकार को करीब 6 हजार 800 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होने की संभावना है। 

उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से किए गए खोज कार्य के अनुसार जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर, अजमेर, बीकानेर और भीलवाड़ा के शहरी क्षेत्र में खंनिजों का भंडार है। यहां चेजा पत्थर, सेंड स्टोन, पीला चूना पत्थर, ग्रेनाइट, बाल क्ले, सिलिका सेंड, बजरी, ग्रेवल और आयरन के भंडार मौजूद हैं। 

विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here