बॉबी देओल की मचअवेटेड वेब सीरीज ‘आश्रम 3’ का मोशन पोस्टर वीडियो हुआ रिलीज – 24×7 Khabre Fatafat

0
35

Ashram 3: बॉबी देओल (Bobby Deol) की मचअवेटेड वेब सीरीज ‘आश्रम 3’ (Ashram 3) का मोशन पोस्टर वीडियो रिलीज हो गया है. इस वीडियो में सीजन 3 का लोगो साफ नजर आ रहा है. पीछे के बैकग्राउंड में आग की लपटे नजर आ रही हैं. इस मोशन वीडियो के रिलीज होते ही फैंस इस वेब सीरीज के तीसरे पार्ट को लेकर काफी एक्साइटेड हैं.

ईशा गुप्ता और बॉबी देओल ने शेयर किया वीडियो

इस मोशन वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर ईशा गुप्ता (Esha Gupta) और बॉबी देओल ने शेयर किया है. जिसके बाद लगातार फैंस इस मोशन वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं.

जानें कब रिलीज होगा ‘आश्रम 3’ 

‘आश्रम 3’ (Ashram 3) वेब सीरीज कब रिलीज होगी इसकी डेट का ऐलान अभी नहीं किया लगा है. लेकिन इस मोशन वीडियो के रिलीज होते ही इतना तो तय है कि आश्रम वेब सीरीज का तीसरा पार्ट जल्द ही फैंस देख पाएंगे. कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू के दौरान इस वेब सीरीज में अहम रोल निभाने वाले एक्टर संदीप ने बताया था कि शूटिंग और डबिंग का काम पूरा हो चुका है और जल्द ही नया सीजन दर्शकों को देखने को मिलेगा.

बाबा निराला के किरदार में बॉबी ने जीता दिल

इस वेब सीरीज में बॉबी देओल (Bobby Deol) ने बाबा निराला का ऐसा किरदार निभाया कि वो लोगों के दिमाग में ही बस गए. इस वेब सीरीज की कहानी काल्पनिक शहर काशीपुर पर आधारित है. वेब सीरीज में दिखाया गया है कि कैसे बाबा लोगों को आश्रम से जुड़े रहने के लिए उकसाता है. इस वेब सीरीज की कहानी में ड्रग्स, दुष्कर्म और राजनीति के इर्द गिर्द घूमती है. इस वेब सीरीज का निर्देशन प्रकाश झा ने किया है.

पहले और दूसरे सीजन में क्या देखने को मिला

‘आश्रम’ (Ashram) वेब सीरीज के पहले सीजन में दर्शकों ने देखा कि पम्पी और उसके परिवार का बाबा ने भरोसा जीता. दूसरे सीजन में बाबा की करतूतें पम्मी और उसके परिवार के सामने आ गईं. लेकिन बाबा पर अभी तक किसी भी तरह की कोई आंच नहीं आई.ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आश्रम वेब सीरीज का तीसरा पार्ट किस कहानी को ओर मोड़ लेता है

ईशा गुप्ता आएंगी नजर

‘आश्रम’ वेब सीरीज के तीसरे सीजन में बॉलीवुड की सुपरबोल्ड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता भी नजर आएंगी. ऐसे में दर्शकों का एक्साइटमेंट इस वेब सीरीज को लेकर और भी बढ़ गया है.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here