राजस्थान: बढ़ते दुष्कर्म केस को लेकर आक्रोश, एबीवीपी ने मंत्री ममता भूपेश के घर के बाहर किया प्रदर्शन

0
20

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Tue, 10 May 2022 04:40 PM IST

सार

 अखिल विद्यार्थी परिषद ने महेश जोशी से भी इस्तीफे की मांग की है। इसके अलावा उन्होंने ममता भूपेश से दुष्कर्म मामलों में लिप्त आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ख़बर सुनें

राजस्थान में दुष्कर्म की वारदातें बढ़ गई हैं। चित्तौड़गढ़ में मंगलवार को दलित महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। प्रदेश में बढ़ते महिला अपराध को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महिला बाल विकास मंत्री ममता भूपेश के घर के बाहर प्रदर्शन किया। विद्यार्थी परिषद ने दुष्कर्म के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। 

गहलोत सरकार में जलदाय मंत्री महेश जोशी के बेटे पर भी दुष्कर्म का आरोप लगा है। ऐसे में प्रदर्शनकारियों ने महेश जोशी से इस्तीफे की मांग की है। विद्यार्थी परिषद का कहना है कि कांग्रेस काल में राजस्थान में बेटी और बहू सुरक्षित नहीं है। जनता त्राहिमाम कर रही है। ऐसे में उन्होंने ममता भूपेश से दुष्कर्म मामलों में कार्रवाई की मांग की है।

जोधपुर हिंसा को लेकर अजमेर में प्रदर्शन
वहीं जोधपुर हिंसा को लेकर मंगलवार को विप्र सेना की ओर से अजमेर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर अंशदीप को राजस्थान विप्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश शर्मा के नाम ज्ञापन सौंपा।

अजमेर विप्र सेना के जिला अध्यक्ष एडवोकेट पंडित किशन शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों जोधपुर में हुए दंगों में स्वतंत्रा सेनानी बालमुकुंद बिस्सा की मूर्ति के साथ असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ की। उसके बाद उन्होंने दंगे फैलाने का दुसाहस किया। इसे लेकर अजमेर विप्र सेना समिति की ओर से मंगलवार को जिला कलेक्टर अंशदीप को राजस्थान विप्र सेना के अध्यक्ष महेश शर्मा के नाम ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन के जरिए उनसे मांग की गई कि दंगों में शामिल दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए। 

विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here