न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Mon, 09 May 2022 10:46 AM IST
सार
राजस्थान में गर्मी का कहर एक बार फिर जारी हो गया है। आने वाले दिनों में कई जिलों का तापमान 46-47 डिग्री तक पहुंच सकता है।

राजस्थान मौसम अपडेट
– फोटो : Social Media
ख़बर सुनें
विस्तार
राजस्थान में बारिश से राहत के बाद गर्मी ने फिर भीषण रूप ले लिया है। प्रदेश के नौ जिलों का पारा 45 डिग्री से ऊपर रहा। अभी गर्मी से लोगों को निजात नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिन तक 15 जिलों में लू चलने की चेतावनी दी है।
आगामी दिनों में प्रदेश के कई जिलों का पारा 46-47 डिग्री तक चढ़ सकता है। अगले चार दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। बांसवाड़ा, बाड़मेर, जोधपुर, बीकानेर, जैसलमेर, नागौर, डूंगरपुर, चूरू, झुंझुनू, जालोर, कोटा, बूंदी और धौलपुर का तापमान 46 से 47 डिग्री रह सकता है।
कल यहां लू चलने का अलर्ट
मंगलवार को बांसवाड़ा, धौलपुर, झुंझुनू, टोंक, डूंगरपुर ,करौली , सवाईमाधोपुर , बीकानेर, बाड़मेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, श्रीगंगानगर और नागौर में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है।
पिछले 24 घंटों में प्रदेश के जिलों के तापमान की बात करें तो सबसे अधिक गर्म बांसवाड़ा रहा। बांसवाड़ा का तापमान 46.5 डिग्री रहा। वहीं उसके बाद सबसे अधिक गर्म बाड़मेर रहा। बाड़मेर का तापमान 46.3 डिग्री दर्ज किया गया है।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















