न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
Published by: रोमा रागिनी
Updated Mon, 09 May 2022 03:09 PM IST
सार
बारां हादसे में दो लोग जिंदा जल गए। वहीं दो लोग घायल हो गए हैं। कार सवार शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

बारां में आग लगने से दो लोग जले
– फोटो : Amar Ujala Digital
ख़बर सुनें
विस्तार
बारां के एनएच 27 पर सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। एक कार डिवाइडर से टकरा गई। जिसके बाद कार में आग लग गई। हादसे में डेढ़ साल का मासूम और कार चालक जिंदा जल गए।
बारां के खैरूना गांव से हुंडई कार कोटा की ओर जा रही थी। इसी दौरान गाड़ी डिवाइडर से जा टकराई और आग का गोला बन गई। हादसे में डेढ़ साल के मासूम अनिरुद्ध समेत दो लोग जिंदा जल गए। जबकि दो लोग घायल हो गए।
सूचना पर तुरंत बारां जिला पुलिस अधीक्षक कल्याणमल मीणा सीओ मनोज गुप्ता और कोतवाली थाना पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और दो घायलों को बेहोशी की हालत में बारां जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं मृतकों के शवों को बारां अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया गया है।
एसपी कल्याण मीना ने बताया कि बारां जिले के किशनगंज उपखंड के खैरुना गांव से कोटा शादी समारोह में जा रहे थे। रास्ते मे नाले की पुलिया के पास कार अनियंत्रित होकर नाले की सेफ्टी दीवार से जा टकराई और उसमें आग लग गई। हादसे में कार चालक मनीष (38 साल) और डेढ़ साल का मासूम अनिरुद्ध जिंदा जल गया।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















