न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Mon, 09 May 2022 01:50 PM IST
सार
भरतपुर सांसद रंजीता कोली को गुवाहाटी एयरपोर्ट पर रोक दिया गया। सांसद के पास टिकट थी, फिर भी एयरलाइन कंपनी ने कहा कि टिकट पर मेंशन सीट अब आपकी नहीं है।

सांसद रंजीता कोली
– फोटो : Social Media
ख़बर सुनें
विस्तार
भरतपुर से भाजपा सांसद रंजीता कोली को रविवार को गुवाहाटी एयरपोर्ट पर फ्लाइट में यात्रा करने से रोक दिया गया। सांसद का लगेज भी बोर्ड हो गया था, ऐन मौके पर उन्हें यात्रा करने से रोका। जब उन्होंने कारण पूछा तो गो फर्स्ट एयरलाइंस के स्टाफ ने जवाब दिया कि आपसे ज्यादा किराया देने वाले को ये सीट दे दी गई है। जिसके बाद सांसद ने एयरपोर्ट पर एक घंटे तक हंगामा किया।
सांसद रंजीता कोली की सुबह 10 बजे की गुवाहाटी से दिल्ली गो फर्स्ट एयरलाइंस कंपनी की फ्लाइट नंबर G8-3148 में सीट बुक थी। वो समय पर एयरपोर्ट पहुंच गई। बोर्डिंग के वक्त सीट नंबर मिलने पर लगेज भी फ्लाइट में रख दिया। बोर्डिंग से पहले उन्हें ऐन मौके पर स्टाफ ने रोक दिया। रंजीता कोली ने कारण पूछा तो स्टाफ ने कहा कि सॉरी टिकट पर मेंशन सीट अब आपकी नहीं है। ओवर बुकिंग के कारण हाईएस्ट कस्टमर को सीट दे दी गई है।
सांसद ने जब हाईएस्ट कस्टमर का मतलब पूछा तो स्टाफ ने बताया कि आज की तारीख में जो आपसे ज्यादा किराया देकर दिल्ली जाना चाहते हैं, उन्हें सीट दे दी गई है। ऐन वक्त पर रंजीता कोली के साथ छह अन्य लोगों को भी बोर्डिंग करने से रोक दिया गया। सांसद और साथ में मौजूद लोकसभा दीपक कुमार सेक्रेटरी ने हंगामा किया तो एयरपोर्ट अथॉरिटी को गलती का अहसास हुआ।
जिसके बाद गो फर्स्ट कंपनी ने डेढ़ घंटे बाद इंडिगो की फ्लाइट में सांसद और उनके साथ यात्रा कर रहे स्टाफ की दो सीटें बुक करवाकर उन्हें दिल्ली भेजा। वहीं उन्होंने अन्य पैसेंजर को शाम को दूसरी फ्लाइट से भेजने की बात कही। बता दें कि रंजीता कोली को वाई सेक्रेटरी मिली हुई है।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















