न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 08 May 2022 09:10 PM IST
सार
सीएम गहलोत ने कहा, सरकार एक करोड़ रुपये के अनुदान से सभी ग्राम पंचायतों में सामाजिक संगठनों के सहयोंग से गौशालाएं खोलने जा रही है। मुख्यमंत्री पशुधन निशुल्क दवा योजना के अन्तर्गत सरकार पशुओं के लिए भी दवाइयां मुफ्त उपलब्ध करवा रही है।
ख़बर सुनें
विस्तार
राजस्थान में चल रहीं गौशालाओं को अब एक साल में छह की जगह नौ महीने सरकारी अनुदान मिलेगा। यह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को किया। गहलोत सांगानेर स्थित पिंजरापोल गौशाला में राजस्थान गौ सेवा समिति की ओर से आयोजित गौ रक्षा संत हुंकार सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा 1.56 करोड़ रुपये के अनुदान से प्रत्येक ब्लॉक में नंदी शालाएं खोली जा रही हैं, जिससे बेसहारा गोवंश को आश्रय मिलेगा।
सीएम गहलोत ने कहा, सरकार एक करोड़ रुपये के अनुदान से सभी ग्राम पंचायतों में सामाजिक संगठनों के सहयोंग से गौशालाएं खोलने जा रही है। मुख्यमंत्री पशुधन निशुल्क दवा योजना के अन्तर्गत सरकार पशुओं के लिए भी दवाइयां मुफ्त उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने कहा, गौ सेवक घर-परिवार छोड़कर निस्वार्थ भावना से गौ सेवा में लगे रहते हैं।उनकी भावना का सम्मान करना सरकार का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि गौ सेवा से जुड़ा व्यक्ति हमेशा सच्चाई और अहिंसा के रास्ते पर चलता है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने गौशाला में गौ वंश को गुड़ खिलाकर पूजन भी किया।
हिंसा करने वाले को धर्म का ज्ञान नहीं
मलुकपीठाधीश्वर जगतगुरू श्री राजेन्द्रदास देवाचार्य जी महाराज ने खास बातचीत में कहा है कि हिंसा करने वाले को धर्म का ज्ञान नहीं है। जो हो रहा है वो ईश्वर की मर्जी है, पर हिंसा वाले को नहीं पता कि वो क्या कर रहा है? जिसे धर्म का ज्ञान है वो हिंसा नहीं करेगा। इसके बाद संत पिंजरा पोल गो शाला पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल हुए।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















