कंगना रनौत पूछा ऐसा सवाल, करण कुंद्रा ने खोल दिए बेडरूम के राज – 24×7 Khabre Fatafat

0
34

कंगना रनौत के रिएलिटी शो ‘लॉक अप’  का ग्रैंड फिनाले हो चुका है, जिसमें मुनव्वर फारूकी को विनर चुना गया. इस शो में करण कुंद्रा जेलर बने थे वहीं उनकी गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश वॉर्डन के तौर पर शामिल हुईं. शो के फिनाले में कंगना रनौत ने ऐसा सवाल पूछा जिसके जवाब में करण कुंद्रा ने अपना बेडरूम सीक्रेट ही खोल दिया.

तेजस्वी ने की करण की शिकायत

‘लॉक अप’ के ग्रैंड फिनाले में तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा धमाकेदार एंट्री मारते हैं. दोनों ‘हम्मा-हम्मा’ गाने पर डांस करते हैं. इसके बाद होस्ट कंगना उनसे एक-दूसरे पर आरोप लगाने के लिए कहती हैं. इस पर तेजस्वी बताती हैं कि करण मेरे अलावा किसी को और को पसंद करता है तो वो है उनका फोन. वह हमेशा फोन पर बिजी रहते हैं, जो मुझे बिल्कुल पसंद नहीं है. इसके जवाब में करण कहते हैं, ‘मैं फोन पर भी तेजस्वी को ही देखता हूं’. 

करण ने खोल दिए बेडरूम सीक्रेट

इसके बाद कंगना करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश से पूछती हैं कि आप दोनों में कौन टॉप पर रहना पसंद करता है? मैं गेम की बात कर रही हू. इस पर करण कुंद्रा कहते हैं, ‘तेजस्वी हमेशा टॉप पर रहती हैं और मैं गेम की बात नहीं कर रहा हूं’. उनकी ये बात सुनकर तेजस्वी शर्म के मारे लाल हो जाती हैं. वह कुछ भी जवाब नहीं दे पाती हैं.

विनर मुनव्वर फारूक को मिले ये ईनाम

मालूम हो कि ‘लॉक अप’ शो का विजेता बनने पर मुनव्वर फारूकी को 20 लाख रुपये का कैश प्राइज मिला है. शो की तरफ से उन्हें एक चमचमाती लग्जरी कार भी दी गई है. शो जीतने के बाद मुनव्वर ने अपने फैंस को सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद कहा. बताते चलें कि एकता कपूर का शो ‘लॉक अप’ 27 फरवरी से शुरू हुआ था और पूरे 10 हफ्ते तक चला. शो को शुरुआत से ही कंगना रनौत होस्ट कर रही थीं. ग्रैंड फिनाले एपिसोड के दौरान कंगना ने बताया कि शो को 500 मिलियन व्यूज मिले हैं.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here