चीन के फाइनेंशियल हब शंघाई में भी लगा लाकडाउन, बीजिंंग में सरकार ने उठाया ये कदम – 24×7 Khabre Fatafat

0
36

बीजिंग, चीन के विभिन्‍न शहरों और प्रांतों में कोरोना के नए मामले सामने आने के बाद सरकार की सख्‍ती काफी बढ़ गई है। राजधानी बीजिंग में कोरोना की रोकथाम के लिए सरकार ने सभी की जांच कराने का फैसला लिया है। इसके लिए लोगों को जबरन बुलाया जा रहा है। आलम ये है कि कोरोना जांच केंद्रों के बाहर लंबी लाइनें लगी हैं जहां पर अपनी बारी का इंतजार करने के लिए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। सरकार और शहरी प्रशासन का कहना है कि वो नहीं चाहती है कि यहां पर शंघाई जैसा ही हाल हो और लाकडाउन लगाना पड़े। 

बता दें कि चीन की सरकार जीरो कोविड पालिसी पर काम कर रही है। हालांकि इस नीति के चलते शंघाई में लोग सरकार और प्रशासन से काफी नाराज भी हैं। शंघाई में पिछले कई दिनों से लाकडाउन लगा है। इतना ही नहीं यहां पर घरों के बाद एहतियात के तौर पर ऊंची बाड़ लगा दी गई हैं, जिससे लोग घरों के बाहर न आ सके। शंघाई में किसी को भी बाहर निकलने की इजाजत नहीं दी गई है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर लोग सरकार और प्रशासन की खिंचाई भी कर रहे हैं। आपको यहां पर ये भी बता दें कि शंघाई चीन का एक फाइनेंशियल हब है। यहां पर लगे लाकडाउन से सरकार और लोगों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। करीब साढ़े छह करोड़ की आबादी वाले इस शहर में सभी का टेस्‍ट किया जा रहा है।  

टेस्टिंग के मामले में शंघाई जैसा हाल ही बीजिंग का हो रहा है, जहां पर सभी लोगों के टेस्‍ट को अनिवार्य बनाया गया है। चीन के कई शहरों में रूटिन टेस्टिंग जीवन का एक अंग बनती जा रही है। प्रशासन का मानना है कि इससे कोरोना के बढ़ने की श्रंख्‍ला को तोड़ा जा सकता है और समय रहते एहतियाती कदम भी उठाए जा सकते हैं। प्रशासन की तरफ से बताया गया है कि जांच के दौरान सामने आने वाले मामलों को आइसोलेट कर दिया जाता है। यहां पर ये भी बता दें कि चीन के करीब दर्जनों शहरों में कोरोना मामले सामने आने के बाद लाकडाउन लगाया गया है। 

शंघाई और बीजिंग में तो कई तरह की सख्‍त पाबंदियां लागू हैं। विश्‍व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था पर इसका असर भी साफतौर पर दिखाई दे रहा है। अंतरराष्‍ट्रीय व्‍यापार में चीन को इसकी वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं इसके चलते सप्‍लाई चेन भी बाधित हुई है। बीजिंग में रेस्‍तरां, जिम, सिनेमा आदि को बंद कर दिया है। बसें भी बंद हैं। जहां कुछ खुला भी है तो वहां पर ग्राहक नदारद हैं। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here