टिहरी में कार खाई में गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगाें की मौत – 24×7 Khabre Fatafat

0
20

शादी का सामान लेकर मेरठ से थराली जा रही एक कार सुबह के वक्त तोताघाटी में दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में जा गिरी है। जिसमें पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई है। दुर्घटना में मृतक सभी चमोली के निवासी हैं। रविवार को सुबह के वक्त राष्ट्रीय राजमार्ग 58 तोता घाटी से आगे सफेद पहाड़ में इगनिश कार दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब ढाई सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

वाहन में सवार सभी 5 व्यक्तियों की मौके पर मृत्यु हो गई है। मृतकों में सभी थराली चमोली के रहने वाले हैं। दुर्घटनास्थल पर मृतकों में पिकी (25) वर्ष पुत्री त्रिलोक सिंह, प्रतापसिह (40) पुत्र देव सिंह, भागीरथी देवी (36) पत्नी प्रताप सिंह, विजय (15) पुत्र प्रताप सिंह और मन्जु (12) पुत्री प्रताप सिंह शामिल हैं। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर पहुंची है। शवों को निकाला जा रहा है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here