न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 08 May 2022 04:56 PM IST
सार
राजस्थान सरकार में मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी पर महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने दिल्ली के सदर बाजार थाने में रोहित जोशी के खिलाफ केस दर्ज कराया। इस केस को सवाई माधोपुर महिला थाना पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया है।
ख़बर सुनें
विस्तार
राजस्थान सरकार में मंत्री महेश जोशी के बेटे पर एक महिला ने दुष्कर्म का का आरोप लगाया है। दिल्ली के सदर बाजार थाने में पीड़िता नें मंत्री के बेटे रोहित जोशी के खिलाफ केस दर्ज कराया। सदर थाना पुलिस ने इसे राजस्थान ट्रांसफर कर दिया है।
जानकारी के अनुसार महिला ने रोहित जोशी पर दुष्कर्म, धकमाने और शारीरिक प्रताड़ना जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके खिलाफ दिल्ली के सदर बाजार थाने में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। जहां से यह मामला सवाई माधोपुर के महिला थाने को भेजा गया है। पीड़िता ने मंत्री के बेटे के खिलाफ धारा 376, 328, 312, 368, 377, 506 और 509 में केस दर्ज करवाया है।
अपनी रिपोर्ट में महिला ने पुलिस को बताया कि रोहित जोशी ने सवाई माधोपुर के एक होटल में उसे नशीला पदार्थ पिलाया। इसके बाद बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो और भी ले लिए। किसी को बताने पर रोहित ने उसे फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। साथ ही रोहित ने अपने मंत्री पिता की राजनीतिक पहुंच का डर दिखाकर धमकाया।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















