दिल्ली यूनिवर्सिटी ने CUET एग्जाम के के संबंध में की महत्वपूर्ण घोषणा,देखें पूरी डिटेल्स – 24×7 Khabre Fatafat

0
34

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने CUET एग्जाम के संबंध में की महत्वपूर्ण घोषणा की है। डीयू (Delhi University) ने सूचित किया है कि कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (common University Entrance Test, CUET 2022) 2022 के लिए उपस्थित होने वाले पीडब्ल्यूबीडी स्टूडेंट्स को परीक्षा के दौरान अतिरिक्त समय दिया जाएगा। डीयू ने कहा है कि पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को सीयूईटी 2022 का पेपर सॉल्व करने के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा। इसके अनुसार, इन उम्मीदवारों को एग्जाम के हर सेक्शन को हल करने के लिए अतिरिक्त 15 मिनट मिलने की उम्मीद है।

यह जानकारी एक वेबिनार के दौरान सामने आई है। वेबिनार को संबोधित करते हुए, हनीत गांधी, डीन एडमिशन ने कहा कि PwBD (अर्थात 40 प्रतिशत या अधिक की दिव्यांगता वाले व्यक्ति) जिनको स्पीड में लिखने के लिए शारीरिक समस्याओं का करना पड़ता हैं, केवल उन्हें इस सुविधा की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सामान्य उम्मीदवारों को परीक्षा के सेक्शन 1ए और 1बी के लिए 45 मिनट का समय दिया जाएगा। हालांकि, PwBD उम्मीदवार के लिए प्रत्येक अनुभाग के लिए अतिरिक्त 15 मिनट का समय दिया जाएगा। इसी तरह, सेक्शन II के लिए, प्रत्येक डोमेन-विशिष्ट विषय के लिए अतिरिक्त 15 मिनट का समय इन स्टूडेंट्स को दिया जाएगा। इसके अलावा सेक्शन III के लिए, जो कि एक सामान्य परीक्षा है, एक सामान्य उम्मीदवार को 60 मिनट का समय दिया जाएगा, लेकिन PwBD उम्मीदवारों के लिए 20 मिनट अतिरिक्त दिए जाएंगे।

बता दें कि CUET परीक्षा चार भागों में आयोजित की जाएगी। इसके अनुसार, सेक्शन IA (13 भाषाएं), सेक्शन IB (20 भाषाएं), सेक्शन II (27 डोमेन विशिष्ट विषय) और सेक्शन III (सामान्य परीक्षा)। गौरतलब है कि पहली दिल्ली विश्वविद्यालय सीयूईटी के माध्यम से यूजी प्रोगाम में प्रवेश लेगा। पिछले साल तक, दिल्ली विश्वविद्यालय 12वीं की बोर्ड परीक्षा में मिलने वाले अंकों के आधार पर छात्रों को प्रवेश दिया जाता रहा है, जिससे कई बार छात्र-छात्राओं को केवल बोर्ड परीक्षा में कम अंक आने की वजह से डीयू में दाखिला नहीं मिल पाता था। अब एंट्रेंस एग्जाम से होने वाले स्टूडेंट्स की यह मुश्किल हल हो जाएगी।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here