आज शाम कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ होगा लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का मुकाबला – 24×7 Khabre Fatafat

0
26

इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के 53वें मुकाबले में आज शाम लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ होगा। यह मैच कोलकाता के लिहाज से ज्यादा अहम है क्योंकि पांच लगातार हार के बाद टीम को पिछले मैच में जीत मिली थी। कोलकाता के पास 10 मैच के बाद महज चार जीत है जबकि लखनऊ ने उतने ही मुकाबले के बाद 7 जीत दर्ज की है।

अंक तालिका में लखनऊ की टीम जहां दूसरे स्थान पर है तो वहीं कोलकाता की टीम इस वक्त आठवें स्थान पर है। कोलकाता को प्लेआफ में बने रहने के लिए अपने खेल को बेहतर करना होगा और लखनऊ की टीम के खिलाफ बड़ी जीत हासिल करनी होगी। इस मैच से पहले जान लीजिए इससे जुड़ी तमाम जानकारी।

कब होगा लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच ये मैच?

7 मई, शनिवार को होगा लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच ये मैच।

कहां खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच ये मैच?

लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच यह मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच ये मैच?

लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच यह मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा।

कितने बजे होगा लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच इस मैच का टास?

लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच इस मैच का टास शाम 7 बजे होगा।

लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच इस मैच को कहां देख सकते हैं?

लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच इस मैच को स्टार स्पोर्ट्स के नेटवर्क या हाटस्टार पर देख सकते हैं। इसके अलावा इस मैच से जुड़ी हर खबर को आप आप दैनिक जागरण की वेबसाइट पढ़ सकते हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here