उदयपुर सड़क हादसा: मंदिर के पास खड़े लोगों को कार ने मारी टक्कर, दो की मौत 

0
22

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Sat, 07 May 2022 03:33 PM IST

सार

उदयपुर में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं कार सवार तीन लोग घायल हो गए।

उदयपुर में सड़क हादसा

उदयपुर में सड़क हादसा
– फोटो : Amar Ujala Digital

ख़बर सुनें

विस्तार

उदयपुर में नेशनल हाईवे 27 पर शनिवार को सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार कार ने तीन लोगों टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हो गए।


पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं शवों को उदयपुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। जानकारी के अनुसार झामेश्वर महादेव मंदिर के पास तीन लोग बाइक को साइड में खड़ी कर मंदिर के पास रुके थे। उसी दौरान गोगुंदा की तरफ से जा रही कार ने तीनों को चपेट में ले लिया। इसके बाद कार डिवाइडर से टकरा गई। जिससे कार में सवार तीन लोग घायल हो गए।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here