इजराइल के शहर एलाद में दो अज्ञात लोगों द्वारा किए गए हमले में तीन लोगों की मौत और चार घायल…. – 24×7 Khabre Fatafat

0
44

 मध्य इजराइल के शहर एलाद में गुरुवार को दो अज्ञात लोगों द्वारा किए गए हमले में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकी चार अन्य घायल है। बताया जा रहा है कि कुल्हाड़ी और बंदूकों से लैस हमलावरों ने एक स्थानीय पार्क में पहुंचकर गोलीबारी शुरू कर दी। जबकी दूसरे हमलावर में कुल्हाड़ी से लोगों पर वार किया।

हमले में तीन लोगों की मौके पर मौत

अज्ञात लोगों द्वारा किए गए इस हमले में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकी चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल है, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। साथ ही बताया जा रहा है कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक हमलावर को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है। जबकि एक हमलावर मौके से फरार होने में कामयाब रहा, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

लोगों से घरों में ही रहने की अपील

प्रशासन ने इलाके के लोगों से अपने घरों में ही रहने की अपील की है। ताकि वो घटनास्थल से एक कार के माध्यम से फरार हुए आरोपी की तलाश कर सकें। मीडिया से बातचीत में पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि संदिग्ध की तलाश में शहर की विभिन्न सड़कों पर चेक पोस्ट लगाकर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही हेलीकाप्टर के माध्यम से भी फरार आरोपी को खोजा जा रहा है।

अमेरिकी ने बताया घृणित आतंकी हमला

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि गुरुवार को इजरायल में हुआ हमला हाल के हफ्तों में इजरायल को झकझोरने वाले घृणित आतंकवादी हमलों की एक श्रृंखला में नवीनतम प्रतीत होता है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here