न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 05 May 2022 10:07 PM IST
सार
चूरू के तारानगर में 30 लाख की चोरी का मामला सामने आया है। हैरानी की बात तो यह है कि जिस घर में चोरी हुई है। वह पुलिस चौकी से 20 से 25 मीटर की दूसरी है।
ख़बर सुनें
विस्तार
चूरू के तारानगर में 30 लाख की चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने एक किन्नर के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। हैरानी की बात तो यह है कि जिस घर में चोरी हुई है वह पुलिस चौकी से 20 से 25 मीटर दूर स्थित है।
दरअसल, चोरों ने तारानगर विधानसभा क्षेत्र के गांव ददरेवा में रहने वाली महंत सुनीता किन्नर के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी यहां से सोने-चांदी के जेवरात सहित करीब 30 लाख रुपए की नकदी लेकर फरार हो गए। सामने आई है। महंत सुनीता किन्नर ने बताया कि चोर अंधेरे का फायदा उठाकर घर में घुसे। कूलर चलने के कारण किसी को ताले टूटने की आवाज सुनाई नहीं दी।
सूचना पर मौके पर पहुंची सादुलपुर पुलिस ने मौका मुआयना कर चोरी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को मौके पर दो लोगों के पैरों के निशान और ताला तोड़ने के काम में लिए गए औजार भी मिले।
सुनीता ने पुलिस को बताया कि चोर गौशाला और मंदिर के लिए रखे करीब 2 लाख रुपये भी ले गए। सोने-चांदी और नकदी सहित चोर करीब तीस लाख रुपये का माल पार कर ले गए हैं।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















