न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Thu, 05 May 2022 06:05 PM IST
सार
भरतपुर में महिला से उसी के गांव के एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

दुष्कर्म
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
भरतपुर में हथियार के बल पर महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला शौच के लिए खेतों में जा रही थी, तभी उसी गांव के व्यक्ति ने हथियार के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार घटना पहाड़ी थाना क्षेत्र की है। शिकायत के अनुसार दो मई को रात नौ बजे एक महिला शौच के लिए खेतों में जा रही थी। तभी उसी गांव के आरोपी ने महिला को पकड़ लिया। महिला ने जब विरोध किया तो आरोपी ने कट्टा दिखाकर डराया और उसके साथ ज्यादती की। पीड़िता की चीख सुनकर उसके चाचा ससुर मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया लेकिन आरोपी ससुर के साथ मारपीट कर फरार हो गया।
पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी अपने परिजनों के साथ उसके घर आ धमका। उनलोगों ने उसके परिजनों के साथ मारपीट की। जिसके बाद पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















