न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 04 May 2022 06:44 PM IST
सार
चूरू के तारानगर में बिजली, पानी, सड़क और नगर पालिका में चल रहे भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा गया।
ख़बर सुनें
विस्तार
चूरू के तारानगर बिजली, पानी, सड़क और नगर पालिका में चल रहे भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा ने जोरदार प्रदर्शन किया। बुधवार को कस्बे के गांधी उद्यान से भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एसडीएम कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी की। इसके बाद यहीं धरने पर बैठ गए। इस दौरान एसडीएम को ज्ञापन भी दिया गया।
भाजपा नेता राकेश जांगिड़ ने कहा कि क्षेत्र में बिजली पानी की समस्या हो रही है। गांव में 15 से 20 दिनों तक पानी नहीं आ रहा और 15 से 18 घंटे तक बिजली कटौती की जा रही है। क्षेत्र की सड़कों के हालत बहुत ही खराब है। उन्होंने कहा कि नगरपालिका भ्रष्टाचार का अड्डा बन गई है। लाखों का भुगतान मिलीभगत कर किया जा रहा है। क्षेत्र की कानून व्यवस्था भी फेल रही है।
एडीएम को सौंपे ज्ञापन में मांग करते हुए उन्होंने कहा कि तारानगर में पशु चारे का भयंकर संकट छाया हुआ है। पराली के भाव 1500 से 2000 रुपए क्विंटल होने से किसान संकट में है। उन्होंने इन सभी समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करने का आग्रह प्रशासन से किया है। प्रदर्शन के दौरान रामधन, महावीर पुनिया, लीलाधर प्रजापत ,राकेश शर्मा, रणजीत , विशाल शर्मा, कपिल शर्मा आदि उपस्थित थे।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















