ईद की पार्टी के मौके पर शहनाज गिल की हरकतों के चलते सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा का चढ़ा पारा, दिया ऐसा रिएक्शन – 24×7 Khabre Fatafat

0
32

Shera Angry On Shehnaaz Gill: सुपरस्टार सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने ईद के मौके पर अपने घर पर शानदार पार्टी का आयोजन किया. इस पार्टी में बॉलीवुड के तमाम बड़े स्टार्स ने शिरकत की. हालांकि सबसे ज्यादा लाइमलाइट में शहनाज गिल रहीं. पार्टी में शहनाज गिल सलमान खान के आगे पीछे घूमती दिखाई दीं और इस दौरान सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा कशहनाज गी हरकतों से जरा गुस्से में नजर आए. 

गुस्से में शेरा का वायरल रिएक्शन

सलमान खान और शहनाज गिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो के वायरल होते ही शेरा के गुस्से भरे रिएक्शन के भी खूब चर्चे हो रहे हैं. दरअसल, शेरा सलमान खान की सुरक्षा को लेकर बेहद सीरीयस रहते हैं और ऐसे में शहनाज गिल के बचपने के कारण वो सलमान खान की सुरक्षा में पब्लिक प्लेस में जरा भी चूक नहीं होने देना चाहते थे. 

यहां देखिए पूरा वीडियो 

शहनाज गिल इस पार्टी में काले रंग का बेहद खूबसूरत सूट पहने पहुंचीं और अब सोशल मीडिया पर शहनाज के काफी सारी वीडियो वायरल हो रहे हैं. इस पार्टी में शहनाज गिल ने सलमान खान के साथ सबसे ज्यादा मस्ती की. फोटो ओप के दौरान शहनाज गिल ने सलमान खान के साथ काफी सारी तस्वीरें क्लिक कराई और इस दौरान शहनाज और सलमान एक दूसरे को गले लगाते और खूब बातें करते भी दिखाई दिए. शहनाज और सलमान के बीच ये बॉन्डिंग हर किसी को काफी पसंद आ रही है. 

शहनाज ने सलमान से की ये डिमांड

शहनाज और सलमान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है इस वीडियो में शहनाज ईद की पार्टी में सलमान खान का हाथ पड़कर खींचती दिखाई दे रही हैं और कहती हैं कि सलमान से डिमांस करती हैं कि छोड़ के आओ मुझे. ऐसे में सलमान भी पंजाब की कैटरीना को पैंपर करते दिखाई देते हैं और उन्हें गाड़ी तक छोड़ने जाते हैं. सलमान शहनाज को गाड़ी में बैठाकर वापस भेज देते हैं और फिर वो वापस अर्पिता के घर चले जाते हैं. 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here