जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Wed, 04 May 2022 03:06 PM IST
सार
RSMSSB Housekeeper Recruitment: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 33 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को हाउसकीपर के रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
ख़बर सुनें
विस्तार
सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए बढ़िया मौका सामने आया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की ओर से हाउसकीपर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज 4 मई, 2022 को है। अब तक जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं, वह अपना आवेदन जल्द से जल्द राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर कर लें।
इतने पदों होंगी भर्तियां
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 33 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को हाउसकीपर के रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से अकोमोडेशन ऑपरेशन एंड मैनेजमेंट में डिप्लोमा होना चाहिए। आवेदकों की आयु-सीमा 1 जनवरी, 2023 को 18 से 40 वर्ष होनी चाहिए।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















