न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Tue, 03 May 2022 06:54 PM IST
सार
प्रदेश में बढ़ते कोरोना केस ने चिंता बढ़ा दी है। सबसे चिंता बात है कि राजधानी जयपुर में लगातार संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है।

कोरोना जांच (सांकेतिक तस्वीर)
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
राजस्थान में मंगलवार को 44 नए कोरोना केस दर्ज किए गए हैं। प्रदेश में सबसे अधिक संक्रमित जयपुर में मिले हैं। राजधानी जयपुर से 34 कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं।
प्रदेश में कोरोना केस के साथ एक्टिव केस की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार को एक्टिव केस का आंकड़ा 444 पर पहुंच गया। राहत की बात है कि अब तक एक भी कोरोना संक्रमित की मौत दर्ज नहीं की गई है।
जिलेवार कोरोना की स्थिति
अलवर में एक, बीकानेर में एक, धौलपुर में चार, जयपुर में 34, कोटा में एक और नागौर में दो कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं जिलेवार एक्टिव केस की संख्या की बात करें तो अजमेर में 10, अलवर में 24, बारां में दो, भीलवाड़ा में एक, बीकानेर में पांच, चित्तौड़गढ़ में तीन, दौसा में आठ, धौलपुर में 40, श्रीगंगानगर में दो, जयपुर में 324, जोधपुर में पांच, कोटा में तीन, नागौर में सात, राजसमंद में एक, सवाई माधोपुर में दो, सिरोही में दो, उदयपुर में पांच एक्टिव केस मिले हैं।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















