जाने कौन से फलों का जूस सेहत के लिए होता है नुकसानदायक – 24×7 Khabre Fatafat

0
38

Harmful Juices: फल खाने के मुकाबले लोगों को जूस पीना ज्यादा आसान और हेल्दी ऑप्शन लगता है जो पूरी तरह से सही नहीं। बात जब ज्यादा मात्रा में लिक्विड्स लेने और बॉडी को हाइड्रेट रखने की होती है तो इसका मतलब ग्लास भर-भर के जूस, कोल्ड ड्रिंक पीना नहीं है। कई लोगों को जूस बहुत ज्यादा पसंद होता है और वे बिना फायदे- नुकसान जानें किसी भी तरह के फलों का जूस पी लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं सभी फलों का जूस हमारी सेहत के लिए अच्छा नहीं होता। तो हर लिहाज से बेहतर है फल खाना जूस पीने की जगह। जान लेते हैं कौन से जूस नहीं हैं सेहत के लिए अच्छे। 

1. नाशपाती का जूस

खट्टे-मीठे स्वाद वाला नाशपाती एंटीऑक्सीडेंट्स व मिनरल्स से भरपूर होता है। लेकिन इसका जूस सेहत के लिए बिल्कुल भी फायदेमंद नहीं होता है। इसकी वजह से इसमें मौजूद सॉर्बिटोल शुगर, जो आसानी से पचती नहीं है। जो अपच, गैस और पेट दर्द जैसी समस्याओं की वजह बन सकती है। 

2. अनानास का जूस

अनानास का जूस भी खट्टा-मीठे स्वाद लिए होता है जो लोगों को बहुत पसंद आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं इसमें शुगर की मात्रा ज्यादा होती है जिसकी वजह से शरीर में ब्लड का शुगर लेवल बढ़ सकता है। वैसे अनानास के फल में कई तरह के विटामिंस और पोषक तत्व मौजूद जाते हैं जो जूस निकालने से खत्म हो जाते हैं। तो जूस पीने की जगह अनानास खाएं।

3. एप्पल जूस

जहां रोज़ाना एक सेब खाना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है वहीं इसका जूस सेहत के लिए किसी भी तरह से फायदेमंद नहीं होता क्योंकि बाहर इसका जूस बनाते वक्त बीज कई बार निकाला नहीं जाता और इन बीजों में एमिग्डैलिन केमिकल पाया जाता है, जो शरीर को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। तो बाहर इसका जूस पीना अवॉयड करें, हां अगर घर पर बना रहे हैं तो इसके बीज निकालकर बनाएं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here