श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी महेला जयवर्धने ने चुने अपनी ड्रीम टी20 टीम के पहले पांच खिलाड़ी, लिस्ट में शामिल है ये भारतीय खिलाड़ी – 24×7 Khabre Fatafat

0
19

Mahela Jayawardhene: श्रीलंका टीम के पूर्व कप्तान और महान खिलाड़ी महेला जयवर्धने ने अपनी ड्रीम टी20 इलेवन के पहले पांच खिलाड़ियों को चुना है. खास बात ये है कि इस लिस्ट में एक भारतीय भी शामिल है. वहीं, पाकिस्तानी प्लेयर्स को भी जगह मिली है. श्रीलंका टीम के लिए क्रिकेट के तीनों प्रारूप खेलने के बाद अब कोचिंग की दुनिया में फेमस महेला जयवर्धने इस समय आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कोच हैं. 

इन पाकिस्तानी प्लेयर्स को मिली जगह 

महेला जयवर्धने ने बल्लेबाजों में पाकिस्तान के स्टार विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान को जगह दी है. रिजवान बहुत ही आतिशी बैटिंग के लिए फेमस हैं. रिजवान पिछले साल सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने वाले बल्लेबाज थे. जयवर्धने ने पाकिस्तान के तेज गेंद शाहीन शाह अफरीदी को भी चुना है. अफरीदी कातिलाना गेंदबाजी के लिए फेमस हैं. अफरीदी ने टी20 वर्ल्ड कप 2021 में शानदार गेंदबाजी की थी. 

इस स्पिनर की तारीफ की

महेला जयवर्धने ने कहा कि मेरे लिए गेंदबाज टी20 क्रिकेट का सबसे अहम पहलू हैं और राशिद खान एक शानदार गेंदबाज हैं, जो बल्लेबाजी कर सकते हैं. वह सात या आठवें नंबर के बहुत अच्छे बल्लेबाज हैं. वह एक पारी के विभिन्न हिस्सों में भी गेंदबाजी कर सकते हैं, जैसे पावरप्ले के दौरान, बीच के ओवरों में और साथ ही डेथ ओवर्स में भी वे परिस्थितियों के आधार पर बुरा विकल्प नहीं हैं, इसलिए राशिद मेरी पहली पसंद होंगे. जयवर्धने ने इंग्लैंड के विस्फोटक ओपनर जोस बटलर को भी जगह दी है. 

इस भारतीय खिलाड़ी को किया शामिल 

भारत के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को महेला जयवर्धने अपनी ड्रीम टी20 के पहले पांच खिलाड़ियों में जगह दी है. बुमराह जब अपनी लय में हों तो किसी भी बल्लेबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा सकते हैं. बुमराह पूरी दुनिया में सबसे बेहतरीन यॉर्कर फेंकते हैं. वह भारत के लिए तीनों ही फॉर्मेट्स में खेलते हैं.  

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here