सिंगर मीका सिंह जल्द ही रचाने जा रहे अपना स्वयंवर, शान देंगे उनका साथ…. – 24×7 Khabre Fatafat

0
23

 सिंगर मीका सिंह जल्द ही अपना स्वयंवर रचाने जा रहे हैं। उनके शो का नाम ‘स्वयंवरः मीका दी वोटी’ रखा गया है। मीका की इस जर्नी में गायक शान उनका साथ देंगे। वह इस स्वयंवर में बतौर होस्ट नजर आएंगे। शान इससे पहले भी कई रिएलटी शोज होस्ट कर चुके हैं और लंबे ब्रेक के बाद एक बार फिर वापसी करने जा रहे हैं। शान और मीका एक ही इंडस्ट्री के होने के साथ ही साथ काफी अच्छे दोस्त भी हैं और इसलिए शान, मीका की दुल्हनिया ढूंढने को लेकर काफी खुश हैं। उन्होंने हाल ही में दिए एक इंटरवयू में मीका और शो को लेकर कई बाते बताई।

शान, मीका को एक साथी खोजने में मदद करना चाहते हैं और यही कारण है कि उन्होंने इस शो को हां कहा। द इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में शान ने कहा, “मीका एक बहुत करीबी दोस्त हैं। वे चकाचौंध के पीछे छुपे एक अच्छे दिल वाले इंसान हैं। और वह उस सीमा को पार करके हर किसी को उनके करीब नहीं आने देते। मैं खुद को भाग्यशाली महसूस करता हूं कि मैं उनमें से एक हूं। सरदार जी की शादी बहुत महत्वपूर्ण है और मैं उन्हें सही साथी खोजने में मदद करना चाहता हूं। वह हमेशा यात्रा करता रहा है और अब उसे रुकने की जरूरत है। उसे अपनी पत्नी के साथ वह स्थिरता मिलेगी, जो उसके लिए होगी। जब उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मुझे दिलचस्पी है, तो मैंने दिल से हां कह दिया।”

शान की पत्नी भी आएंगी नजर

शान ने स्वयंवर को लेकर बात करते हुए शो में आने वाली कंटेस्टेंट को लेकर भी कुछ बातें की और कहा, “यह एक बहुत बड़ा फैसला होने जा रहा है। वास्तविक मैच होंगे लेकिन संभावना भी है कि कुछ लोग केवल इसलिए आ सकते हैं क्योंकि वे ग्लैमर, या किसी सेलिब्रिटी से शादी करने के आकर्षण के बारे में उत्साहित हैं। लेकिन इसमें और भी बहुत कुछ है और मैं उन्हें एक बड़ी तस्वीर देना चाहता हूं। यह मेरी जिम्मेदारी होगी और मैं इसमें शत-प्रतिशत शामिल रहूंगा। मैं मीका और लड़कियों दोनों को सही रास्ता दिखाने वाले बड़े भाई के रूप में रहूंगा। और अगर मेरी तरफ से कही कमी रह जाती है, तो मेरी पत्नी राधिका भी शामिल होंगी, जो मीका के बहुत करीब हैं।”

आपको बता दें कि मीका सिंह से पहले रतन राजपूत, राखी सावंत और राहुल महाजन भी नेशनल टीवी पर अपना स्वयंवर रचा चुके हैं।  

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here